scriptदीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कल मोदी, नड्डा और राजनाथ का होगा वर्चुअल संबोधन | Deendayal Upadhyay Jayanti Modi Speech Virtually | Patrika News

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कल मोदी, नड्डा और राजनाथ का होगा वर्चुअल संबोधन

locationजयपुरPublished: Sep 24, 2020 05:53:24 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दौरान भाजपा की ओर से पूरे प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित अनेक नेताओं के वर्चुअल संबोधन होंगे।

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कल मोदी, नड्डा और राजनाथ का होगा वर्चुअल संबोधन

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कल मोदी, नड्डा और राजनाथ का होगा वर्चुअल संबोधन

जयपुर।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दौरान भाजपा की ओर से पूरे प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित अनेक नेताओं के वर्चुअल संबोधन होंगे।
सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। इसके लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ट्वीटर के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को संबोधन सुनने की अपील की है। इसके लिए प्रदेश पदाधिकारियों को भाजपा मुख्यालय और जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को जिला कार्यालयों में संबोधन सुनने के लिए कहा गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति की ओर से उपाध्याय की जयंती वर्चुअल समारोह होगा, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सम्बोधित करेंगे। शाम 5 बजे समारोह का विश्व संवाद केन्द्र समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष प्रो. मोहनलाल छीपा ने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश व अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह हनुमानसिंह करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल व कैलाश चौधरी भी उपस्थित रहेंगे। वहीं धानक्या स्मारक स्थल पर भी प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित होगा। नड्डा दिल्ली में पाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा।
राजनाथ देंगे व्याख्यान

एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान की ओर से 25 सितंबर को शाम 6.30 बजे दीनदयाल स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। वर्चुअल माध्यम से होने वाले इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह होंगे। महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर व्याख्यान होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो