scriptदीनदयाल उपाध्याय के 104वें जन्मदिवस पर नड्डा का होगा वर्चुअल संबोधन | Deendayal Upadhyay Virtual Lecture By Jp Nadda | Patrika News

दीनदयाल उपाध्याय के 104वें जन्मदिवस पर नड्डा का होगा वर्चुअल संबोधन

locationजयपुरPublished: Sep 23, 2020 06:43:17 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पर 25 सितंबर को भाजपा की ओर से पूरे प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का संबोधन।

दीनदयाल उपाध्याय के 104वें जन्मदिवस पर नड्डा का होगा वर्चुअल संबोधन

दीनदयाल उपाध्याय के 104वें जन्मदिवस पर नड्डा का होगा वर्चुअल संबोधन

जयपुर।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पर 25 सितंबर को भाजपा की ओर से पूरे प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का संबोधन। शाम 5 बजे दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति की ओर से आयोजित वर्चुअल रैली पूरे देशभर में होगी। इस दौरान ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय, आत्मनिर्भर भारत और नई शिक्षा नीति’ पर नड्डा वर्चुअल माध्यम से दिल्ली से संबोधन देंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि भाजपा प्रदेशभर में मंडलों, बूथों एवं शक्ति केन्द्रों पर उपाध्याय की जयंती मनाएगी। उपाध्याय का बचपन रजयपुर जिले के धानक्या गांव में बीता, जहां एक भव्य स्मारक बनाया गया है। पूनियां ने सभी लोगों से रैली में जुड़ने की अपील की है। धानक्या स्टेशन स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारोह पर भी कार्यक्रम होगा, लेकिन वहां सीमित मात्रा में लोग हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में सीमित मात्रा में लोग हिस्सा लेंग।
राजनाथ का होगा व्याख्यान

एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान की ओर से 25 सितंबर को शाम 6.30 बजे दीनदयाल स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। वर्चुअल माध्यम से होने वाले इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह होंगे। महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर व्याख्यान होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो