भाजपा के प्रति एक वर्ग में खौफ भरा गया, वो डर हमें निकालना है: राजनाथ सिंह
defense minister rajnath singh ने जयपुर से भाजपा सदस्यता अभियान ( BJP Sadasyata Abhiyan ) का आगाज किया। उन्होंने यहां पार्टी की रणनीति बताई। साथ ही अल्पसंख्यकों को जोडऩे का संकेत दिया।

जयपुर। Bhartiya Janta Party अब 'सर्वस्पर्शी पार्टी' का नारा देकर अल्पसंख्यकों को साथ जोडऩे की रणनीति पर काम कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Defense Minister Rajnath Singh ) ने इसके संकेत दिए हैं। जयपुर आए राजनाथ ( Rajnath Singh in jaipur ) ने शनिवार को कार्यकर्ताओं से कहा कि समाज का हर वर्ग हमसे जुड़ा है। लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है, जिसके मन में कुछ राजनीतिक दलों ने भाजपा को लेकर 'सेंस ऑफ फीयर' यानी भय का भाव पैदा करने की कोशिश की है। हमें आज संकल्प करना है कि इस वर्ग के मन से भय का भाव निकाल कर विश्वास का भाव पैदा करेंगे। दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र के सभागार में राजस्थान भाजपा के सदस्यता अभियान ( BJP Membership Drive 2019 ) की शुरूआत के मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि देश सभी को साथ लेकर बनाया जा सकता है। कांग्रेस और अन्य पार्टियां मुस्लिम आतंकवाद, हिन्दू आतंकवाद, सिख आतंकवाद जैसी बातें करती हैंं। आतंकवाद का कोई धर्म, मजहब नहीं होता। राजनाथ ने कार्यकर्ताओं से भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिले 37 प्रतिशत वोट शेयर को 50 प्रतिशत से अधिक करने और सदस्यता में 20 प्रतिशत का इजाफा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

शख्सियतों को दिलाई सदस्यता
कार्यक्रम को विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया, सदस्यता अभियान के प्रभारी सतीश पूनिया ने संबोधित किया। राजनाथ ने यहां शहीद अमित भारद्वाज के पिता ओमप्रकाश शर्मा, मूर्तिकार पद्मश्री विजेता अर्जुन प्रजापति, पद्मश्री विजेता रामसिंह, रिटायर्ड मेजर जनरल पी.एस.राठौड़, रिटायर्ड मेजर जनरल जितेन्द्र कुमार मारवाल, रिटायर्ड मेजर जनरल भगवान सिंह जोधा समेत कई गणमान्य लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, विधानसभा में विपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, रामचरण बोहरा, सीपी जोशी समेत पार्टी के कई विधायक एवं नेता मौजूद रहे।

ये भी बोले रक्षा मंत्री
पाक की संप्रभुता को नुकसान नहीं: देश अब कमजोर नहीं। हमारा चरित्र है कि हमने किसी पर आक्रमण या उसकी जमीन पर कब्जा नहीं किया। हमने सीमा पार घुस कर आतंककारियों का सफाया किया। लेकिन पाक की संप्रभुता को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
2024 तक हर घर पाइप से पानी मोदी: 2024 तक देश के हर घर में पाइप्ड वॉटर सप्लाई शुरू होगी। इसी के लिए जलशक्ति मंत्रालय बनाया है। इसका जिम्मा भी राजस्थान के सपूत जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत को दिया है।

वो कश्मीर हमारा है
भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम की डॉक्यूमेंट्री का बड़ा हिस्सा कश्मीर पर ही आधारित रहा। इसमें नेहरू के फैसलों के खिलाफ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मुहिम को बताया गया। कार्यक्रम में भी नारे लगे..जहां मुखर्जी बलिदान हुए, वो कश्मीर हमारा है...वो सारा का सारा है। हालांकि इसमें करीब 5 साल पहले वहां भाजपा का शासन रहने की बात कहीं नहीं थी।
समाज के सभी वर्गों में भाजपा के प्रति भरोसा और विश्वास बढ़ा है मगर एक वर्ग ऐसा भी है जो भाजपा से अभी तक दूर है।उनके मन में भाजपा के प्रति भय का भाव पैदा किया गया।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 6, 2019
सदस्यता अभियान में भाजपा कार्यकर्ता सदस्यता के साथ साथ समाज के सभी वर्गों की सदाशयता भी प्राप्त करने का संकल्प लें
राजनाथ की मोदी स्टाइल
कार्यकर्ताओं से संवाद के मामले में राजनाथ यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टाइल में दिखे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राजनाथ ने मौजूद लोगों से एक साथ मोबाइल टॉर्च ऑन कर फोटो खिंचाने की बात कही। मोदी कई कार्यक्रम और सभाओं में ऐसा करते दिखे हैं।

पगफेरा और बारिश
सतीश पूनिया ने जयपुर में बारिश के पीछे राजनाथ के पगफेरे को कारण बताया। हालांकि राजनाथ ने सपाट कहा कि उनके कारण बारिश नहीं हुई। यह तो जयपुर परकोटे को विश्व धरोहर घोषित किया गया, इसीलिए हुई है।

अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज