scriptदो घंटे का सफर बना दस घंटे, परेशान यात्रियों ने किया हंगामा | delhi airport flight diverted to jaipur Due to Fog cold weather | Patrika News

दो घंटे का सफर बना दस घंटे, परेशान यात्रियों ने किया हंगामा

locationजयपुरPublished: Jan 20, 2020 06:33:09 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम से उड़ानों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। सोमवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण मुंबई से उड़ी एयर इंडिया की एक उड़ान उतर नहीं सकी

Flight

Flight

जयपुर. दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम से उड़ानों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। सोमवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण मुंबई से उड़ी एयर इंडिया की एक उड़ान उतर नहीं सकी। ऐसे में उस फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। जो यात्री 8.30 बजे दिल्ली उतरते उन्हें जयपुर उतरना पड़ा।
दिल्ली से मौसम की क्लीयरेंस नहीं मिलने से यात्री परेशान हो गए और उन्होंने एयरपोर्ट प्रशासन को बस से दिल्ली भेजने की बात कही। जब प्रशासन ने बात नहीं मानी तो यात्रियों ने हंगामा किया। जिसके बाद यात्रियों को बस से दिल्ली भेजा गया। इसमे भी चार पांच यात्रियों के बस में बैठने से वंचित रह जाने की भी सूचना है। यात्रियों का मुंबई से दिल्ली जाने का समय दो घंटे के बजाय दस घंटे का हो गया।
दो विमान रद्द, आधा दर्जन देरी से आए

इधर दोपहर 2.20 बजे उदयपुर से जयपुर आने वाली स्पाइस जेट और जयपुर से शाम को 6.30 बजे अहमदाबाद जाने वाला स्पाइसजेट की उड़ान रद्द रही। इसके अलावा पुणे, चेन्नई, मुंबई की उड़ान एक से दो घंटे देरी से उड़ी तो हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली समेत कई शहरों के विमान देरी से जयपुर पहुंचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो