scriptराजस्थान के नेता लगाएंगे दिल्ली के नेताओं का बेड़ा पार, कांग्रेस-भाजपा-AAP नेताओं की लगेगी ड्यूटी | Delhi Assembly Election 2020: Rajasthan Leaders to support | Patrika News

राजस्थान के नेता लगाएंगे दिल्ली के नेताओं का बेड़ा पार, कांग्रेस-भाजपा-AAP नेताओं की लगेगी ड्यूटी

locationजयपुरPublished: Jan 15, 2020 12:18:14 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election 2020 ) के दंगल में राजस्थान के नेताओं की भी खासा अहम भूमिका रहेगी। प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी के भी कई नेताओं दिल्ली दौरा पर रहेंगे।

Delhi Assembly Election 2020: Rajasthan Leaders to support
जयपुर।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दंगल में राजस्थान के नेताओं की भी खासा अहम भूमिका रहेगी। प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी के भी कई नेताओं दिल्ली दौरा पर रहेंगे। पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही सम्बंधित पार्टियों के नेता उम्मीदवारों के लिए प्रचार अभियान में जुटेंगे। वे सभाओं, रैलियों और घर-घर प्रचार अभियान से जुड़कर उम्मीदवारों के पक्ष में वोट अपील करेंगे।
दरअसल, दिल्ली राजस्थान से सटा राज्य है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी की सियासत कई मायने में प्रदेश से जुडी रही है। पिछले कई सालों से हो रहे लोकसभा-विधानसभा चुनाव में दोनों राज्यों के नेताओं का एक-दूसरे राज्य में प्रचार करने का सिलसिला जारी है।
गहलोत-पायलट लगेंगे चुनावी दौरे
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रचार अभियान में उतरने वाले संभावित नेताओं में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाम शामिल हैं। गहलोत-पायलट के अलावा कई मंत्रियों-विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के भी दौरे बन सकते हैं। पार्टी की ओर से इन नेताओं के आधिकारिक दौरों को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है।
राजे-पूनिया करेंगे प्रचार
इधर, भाजपा की ओर से भी कई सीनियर लीडर्स दिल्ली चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में वोट अपील करते दिखाई देंगे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश भाजपा सतीश पूनिया के दौरे भी शामिल रहेंगे।
जानकारी के अनुसार राजे-पूनिया के अलावा प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह राठौड़, मदन दिलावर सहित अन्य नेताओं को भी प्रचार करने दिल्ली भेजा जाएगा। वहीं एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोकतांत्रािक पार्टी के अध्यक्ष व सांसद हनुमान बेनीवाल भी दिल्ली चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर सकते हैं।
आप पार्टी के नेता भी जाएंगे दिल्ली
वहीं आम आदमी पार्टी की राज्य इकाई ने विभिन्न क्षेत्रों से नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को दिल्ली चुनाव अभियान के लिए तैनात किया है। आप नेता देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि राज्य के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली जाकर अरविंद केजरीवाल सरकार के कामकाज की जानकारी आम मतदाता तक पहुंचाएंगे। केजरीवाल सरकार के अब तक के कामकाज के आधार पर लोगों से वोट मांगेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो