scriptदिल्ली विधानसभा चुनाव में राजस्थान कांग्रेस करेगी प्रचार | Delhi Assembly Election Rajasthan Congress Campaign | Patrika News

दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजस्थान कांग्रेस करेगी प्रचार

locationजयपुरPublished: Jan 17, 2020 09:36:01 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

सचिन पायलट ने 7० नेताओं को सौंपी जिम्मेदारीकांग्रेस प्रत्याशियों का प्रचार करने जाएंगे मंत्री और विधायकों

दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजस्थान कांग्रेस करेगी प्रचार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजस्थान कांग्रेस करेगी प्रचार

जयपुर।

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में राजस्थान कांग्रेस के नेता चुनाव का प्रचार करेंगे। एआईसीसी के निर्देश पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने 7० नेताओं के नाम प्रचार के लिए तय किए हैं।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से तय किए गए नामों में मंत्री प्रमोद जैन भाया, रमेशचन्द मीना, गोविन्द सिंह डोटासरा, राजेन्द्र यादव, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली शामिल है। इसी तरह विधायक मुरारीलाल मीणा, नरेन्द्र बुढानिया, जी.आर. खटाणा, रीटा चौधरी, शकुन्तला रावत, कृष्णा पूनियां, राकेश पारीक, वेदप्रकाश सोलंकी, इन्द्राज गुर्जर, दानिश अबरार, प्रशान्त बैरवा, मुकेश भाकर, रामनिवास गावडिय़ा, जाहिदा खान, रोहित बोहरा, रफीक खान, अमीन कागजी, जगदीश चन्द्र, चेतन डूडी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा, उपाध्यक्ष भरतराम मेघवाल, महासचिव शंकर यादव, घनश्याम मेहर, कुलदीप इन्दौरा, सुशील शर्मा, ज्योति खण्डेलवाल, पवन गोदारा, जगदीश राज श्रीमाली, मनीष धारणिया, नीरज डांगी, प्रवक्ता सुरेश चौधरी, सचिव महेन्द्र सिंह रलावता, रतन देवासी, बालेन्दुसिंह शेखावत, राजेन्द्र गोदारा, डॉ. अजीजुद्दीन आजाद, करणसिंह उचियारड़ा, पारसमल जैन, विक्रम वाल्मीकि, हरजिन्द्र बराड़, आर.सी.चौधरी, कमल मीणा, मंजू शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी प्रचार में जाएंगे

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज, प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां, पूर्व मंत्री एमादुद्दीन अहमद खान, पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, करणसिंह राठौड़, अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष शंकरलाल मीना, असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक भाटी, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष आबिद कागजी व कार्यकारी अध्यक्ष इमरान कुरैशी, पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पुष्पेन्द्र भारद्वाज व संयोजक मोहमद शरीफ, प्रवासी राजस्थानी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक चन्दनसिंह राजपुरोहित, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पंकज शर्मा काकू, विचार विभाग प्रदेशाध्यक्ष प्रो. नरेश दाधीच, चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, रामकुमार दाधीच, विनोद गोठवाल, भीमराज भाटी, मनीष यादव एवं गोरधन सिंह चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो