scriptसीएम के ओएसडी को फिर दिल्ली क्राइम ब्रांच का नोटिस, महेश जोशी ने बताया असंवैधानिक | Delhi Crime Branch notice again to CM Gehlot 's OSD | Patrika News
जयपुर

सीएम के ओएसडी को फिर दिल्ली क्राइम ब्रांच का नोटिस, महेश जोशी ने बताया असंवैधानिक

महेश जोशी ने कहा इस तरह की गलत परंपरा को नहीं मिलना चाहिए बढ़ावा, महापौर शील धाबाई के मामले को जोशी ने बताया भाजपा का अंतर्विरोध

जयपुरOct 20, 2021 / 07:03 pm

firoz shaifi

जयपुर। राजस्थान के बहुचर्चित फोन टैपिंग मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को नोटिस जारी कर 22 अक्टूबर को पेश होने को कहा है। लोकेश शर्मा को एक बार फिर क्राइम ब्रांच का नोटिस मिलने से प्रदेश में सियासत तेज हो गई है, वहीं इस मामले में विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने लोकेश शर्मा को दिल्ली पुलिस की ओर से नोटिस देने को असंवैधानिक करार दिया है।

जोशी ने कहा कि इस तरह की गलत परंपराओं को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। जोशी ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि फोन टैपिंग मामले में दिल्ली पुलिस की एफ आई आर ही गलत है। जब मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ा हुआ है तो इसकी एफआईआर दिल्ली में कैसे हो सकती है।

अगर एक बार ऐसी परंपरा बन गई तो फिर केरल, दिल्ली या फिर कर्नाटक हिमाचल या लेह लद्दाख में राजस्थान से जुड़े मामले दर्ज होने शुरू हो जाएंगे।। इससे गलत परंपरा पड़ जाएगी जो कि सही नहीं है।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा को 24 जुलाई को भी दिल्ली पुलिस के सामने पेश होने को कहा था। हालांकि लोकेश शर्मा ने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए वर्चुअल पेश होने की मांग की थी।दिल्ली पुलिस की एफ आई आर के खिलाफ लोकेश शर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की हुई है जिस पर सुनवाई होनी है।

शीला धाबाई पर भाजपा में अंतर्विरोध
मुख्य सचेतक महेश जोशी ने जयपुर ग्रेटर की महापौर शील धाबाई को लेकर भाजपा में उपजे असंतोष पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह भाजपा का अपना मामला है। भाजपा में इस बात की आशंका है कि शील धाबाई भाजपा की है या नहीं है? उनका भाजपा में ही अंतर्विरोध है। ऐसे में भाजपा को अपने अंतर्विरोध को देखना चाहिए । मुख्य सचेतक जोशी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गुलाब सिंह कटारिया, राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया केवल बयान देने का काम करते हैं यही वजह है कि भाजपा में ऐसे अंतर्विरोध के हालात बन गए हैं।

जमवारामगढ़ की घटना निंदनीय

जमवारामगढ़ में महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े निकालने की घटना को लेकर जोशी ने कहा कि घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उनकी जयपुर पुलिस ग्रामीण एसपी से लगातार बात हो रही है पुलिस ने विश्वास दिलाया कि इस मामले जल्दी आरोपियों को पकड़ लेगी। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

कांग्रेस ने महिलाओं का सम्मान रखा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से यूपी चुनाव में 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देने के सवाल पर महेश जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट की घोषणा केवल यूपी के संदर्भ में कही है। अगर हाईकमान का आदेश होगा यूपी ही नहीं पूरे देश में यह प्रावधान लागू होगा।कांग्रेसी एक ऐसी पार्टी है जिसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति तक महिला दिए महिलाओं के सम्मान कम से ध्यान रखा आगे भी कांग्रेस महिलाओं का सम्मान बढ़ाने में कोई कमी नहीं रहेगी। बाकी पार्टियों को भी इस तरह महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो