scriptलुढ़क रहा तापमान, दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन | delhi weather aiq winter skymet Weather Alert | Patrika News

लुढ़क रहा तापमान, दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन

locationजयपुरPublished: Dec 04, 2019 08:59:42 pm

Submitted by:

Ashish

Weather Update : दिल्ली में बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया….

delhi-weather-aiq-winter-skymet-weather-alert

लुढ़क रहा तापमान, दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन

नई दिल्ली/जयपुर

weather Update : दिल्ली में बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। जब न्यूनतम तापमान लुढ़कर आठ डिग्री सेल्यिसयस से नीचे पहुंच गया। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी बुरी स्थिति में पहुंच गया। जयपुर में रात का तापमान लगातार लुढ़क रहा है। इससे यहां सर्दी बढ़ रही है। मंगलवार रात को जयपुर का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्द हवाओं के चलते दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। स्काइमेट वेदर के मुताबिक बुधवार को दिल्ली की दोनों ऑब्जर्वेटरी- पालम और सफदरजंग ने सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया। सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी ने जहां न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, वहीं पालम ऑब्जर्वेटरी ने रात का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में दिन और रात का तापमान हिमालय से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण पारा और गिरना तय है।

एक्यूआई फिर खराब
दिल्ली का एक्यूआई एक बार फिर से खराब हो गई है, और शहर का एक्यूआई 300 के स्तर को पार कर गया है। बुधवार सुबह, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 305 पर रिकॉर्ड किया गया। स्काईमेट ने कहा कि दिल्ली में कई जगहों पर प्रदूषण खराब श्रेणी में है, जबकि कुछ स्थानों पर बहुत खराब एक्यूआई दर्ज किया गया है। धीरपुर, चांदनी चौक, दिल्ली विश्वविद्यालय और नोएडा जैसे कुछ प्रमुख स्थानों में वायु की गुणवत्ता ‘खराब’ से लेकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। कुछ छिटपुट इलाकों में एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी का रहा।

प्रदूषण बढ़ोतरी की यह वजह

प्रदूषण के स्तर में इस वृद्धि का कारण शहर में हवा की कम रफ्तार है, जो प्रदूषकों को बिखेरने में असमर्थ है। अगले 48 घंटों में तापमान और हल्की हवाओं के संयुक्त प्रभाव के कारण आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता और भी खराब होने का अनुमान लगाया गया है। अगले 48 घंटों तक हवा की गति बढ़ने की संभावना नहीं है। इसके बाद, हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हो सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो