scriptराजस्थान के किशोर को मिला जीवनदान, दिल्ली महिला आयोग ने मुफ्त में करवाई महंगी सर्जरी | Delhi woman commission of save Rajasthan Youth life | Patrika News

राजस्थान के किशोर को मिला जीवनदान, दिल्ली महिला आयोग ने मुफ्त में करवाई महंगी सर्जरी

locationजयपुरPublished: Jul 29, 2018 03:54:59 pm

Submitted by:

santosh

भारी खर्च की वजह से अपना इलाज नहीं करवा पा रहे राजस्थान के एक किशोर की दिल्ली महिला आयोग ने जान बचाई है।

ayush Doctors

आयुष डॉक्टर

जयपुर/नई दिल्ली। भारी खर्च की वजह से अपना इलाज नहीं करवा पा रहे राजस्थान के एक किशोर की दिल्ली महिला आयोग ने जान बचाई है। पांच साल पहले आग से बुरी तरह जल गया दिनेश (बदला हुआ नाम) कई दिनों से राजस्थान के बड़े नेताओं के घर का चक्कर लगा रहा था। यहां वह प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से गुहार लगाने आया था।
एक हादसे में बुरी तरह जल गया था दिनेश
दिल्ली महिला आयोग की सदस्या वन्दना ने बताया कि पांच साल पहले मिट्टी तेल का लालटेन दिनेश के ऊपर गिर गया था। इस घटना में दिनेश बुरी तरह जल गया था। स्थानीय स्तर पर उसका इलाज भी हुआ लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। रुपए-पैसे की तंगी झेल रहे 16 साल के दिनेश ने जयपुर में कई नेताओं के घर के चक्कर लगाए पर कोई फायदा नहीं हुआ। इसी बीच दिनेश को किसी ने दिल्ली जाने की सलाह दी और प्रधानमंत्री से गुहार लगाने को कहा।
गृहमंत्री के घर हुई स्वाती से मुलाकात
मजदूर मां -बाप का बेटा दिनेश अपने इलाज के लिए दिल्ली में दर- दर भटक रहा था। इसी बीच वह गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर अपनी गुहार लेकर पहुंचा। घर के बाहर ही दिनेश बैठा हुआ था। दिल्ïली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल राजनाथ सिंह से मिलने किसी काम से गई थी। स्वाती ने बताया कि दिनेश को मैंने देखा कि काफी देर से वहां बैठा है। बाद में मैंने जाकर उससे हाल जानने की कोशिश की। दिनेश का हाल जानने के बाद उसे अपने साथ दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर लेकर आई।
निजी अस्पताल में हुआ मुफ्त इलाज
स्वाती मालीवाल ने बताया कि दिनेश के लिए राजधानी के बत्रा अस्पताल में डॉक्टरों से संपर्क किया गया। वहां चेक-अप के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह थी। दिनेश का शरीर का काफी हिस्सा जला हुआ था। पहले चरण में दिनेश के चेहरे और गले का आपरेशन किया गया जो काफी सफल रहा। डॉक्टर अब दिनेश के शरीर के बचे हुए हिस्से के आपरेशन की तैयारी कर रहे हैं।
‘आयोग सभी की मदद करने में यकीन करता है। हम मदद करने में भेद नहीं करते हैं। आगे भी हम जरूरतमंद लड़कों और पुरुषों की भी मदद करते रहेंगे।’
– स्वाती मालिवाल- अध्यक्ष दिल्ली महिला आयोग
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो