scriptनगर निगम के 250 वार्डों का परिसीमन 15 नवंबर से शुरू | Delimitation of municipal 250 wards starts from November 15 | Patrika News
जयपुर

नगर निगम के 250 वार्डों का परिसीमन 15 नवंबर से शुरू

नगर निगम ने विधानसभावार 10 प्रभारी अधिकारी लगाए… जयपुर| जयपुर में दो नगर निगम बनने के बाद अब इनके वार्डों के परिसीमन का काम 15 नवंबर से शुरू होगा। इस कार्य के लिए नगर निगम जयपुर ने विधानसभावार प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए हैं। इन अधिकारियों को 60 दिन में 250 वार्डों का परिसीमन करना है।

जयपुरNov 14, 2019 / 10:22 pm

Gaurav Mayank

नगर निगम के 250 वार्डों का परिसीमन 15 नवंबर से शुरू

नगर निगम के 250 वार्डों का परिसीमन 15 नवंबर से शुरू

जयपुर| जयपुर में दो नगर निगम बनने के बाद अब इनके वार्डों के परिसीमन का काम 15 नवंबर से शुरू होगा। इस कार्य के लिए नगर निगम जयपुर ने विधानसभावार प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए हैं। इन अधिकारियों को 60 दिन में 250 वार्डों का परिसीमन करना है। परिसीमन का काम वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार किया जाएगा। परिसीमन के बाद आमजन से आपत्ति-सुझाव मांगे जाएंगे। सरकार ने जयपुर में दो नए निगम, हेरिटेज नगर निगम व नगर निगम जयपुर ग्रेटर का गठन किया है। इन दोनों निगम क्षेत्रों में कुल 250 वार्ड होंगे। इनमें जयपुर ग्रेटर में 150 वार्ड और नगर निगम हेरिटेज में 100 वार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने विधानसभा वाइज प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। वहीं हेरिटेज नगर निगम के लिए प्रभारी अधिकारी उपायुक्त आयोजना प्रथम सलीम खान और नगर निगम जयपुर गे्रटर के प्रभारी उपायुक्त गार्डन राष्ट्रदीप यादव को लगाया है।
——————
इन्हें बनाया प्रभारी अधिकारी
विधानसभा क्षेत्र – प्रभारी अधिकारी
आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र – मोती डूंगरी जोन उपायुक्त
आमेर विधानसभा क्षेत्र – आमेर जोन उपायुक्त
किशनपोल विधानसभा क्षेत्र – हवामहल वेस्ट जोन उपायुक्त
हवामहल विधानसभा क्षेत्र – हवामहल ईस्ट जोन उपायुक्त
विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र – विद्याधर नगर जोन उपायुक्त
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र – सांगानेर जोन उपायुक्त
बगरू विधानसभा क्षेत्र – पशु प्रबंधन उपायुक्त
मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र – उपायुक्त राजस्व प्रथम
झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र – उपायुक्त गैराज
सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र – उपायुक्त सिविल लाइन

Home / Jaipur / नगर निगम के 250 वार्डों का परिसीमन 15 नवंबर से शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो