scriptसोशल मीडिया पर एक्टिव कर्मचारी, ग्रेड पे बढ़ाने की मांग | demand for increase in grade pay | Patrika News

सोशल मीडिया पर एक्टिव कर्मचारी, ग्रेड पे बढ़ाने की मांग

locationजयपुरPublished: Jul 31, 2020 07:34:39 pm

Submitted by:

Ashish

राज्य के मंत्रालयिक कर्मचारी ( employees ) वेतन बढ़ोतरी ( increase in grade pay ) की पिछले कई सालों से मांग कर रहे हैं।

RTO office arrived missing at 6 officers and employees, to cut a day's salary ...

आरटीओ दफ्तर पहुंचे तो गायब मिले 6 अधिकारी-कर्मचारी, सभी का काटा एक दिन का वेतन …

जयपुर
Government employees : राज्य के मंत्रालयिक कर्मचारी ( employees ) वेतन बढ़ोतरी ( increase in grade pay ) की पिछले कई सालों से मांग कर रहे हैं। इसे लेकर आंदोलन भी किये गए हैं। अब कोराना संकट को देखते हुए कर्मचारियों ने अपने आंदोलन का तरीका बदल दिया है। मंत्रालयिक कर्मचारी अब सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और सोशल मीडिया के जरिए ही आंदोलन चलाकर वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर ट्विटर पर मंत्रालय कर्मचारियों की ओर से लगातार #एलडीसी मांगे 3600 के साथ बड़ी संख्या में ट्वीट किए जा रहे हैं।

ये ट्वीट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सीएमओ को टैग भी किये जा रहे हैं। मंत्रालय कर्मचारियों का यह कहना है कि उनकी ग्रेड पे अभी 2400 है जिसे बढ़ाकर 3600 किया जाए। पिछले कई सालों से ये मांग कर रहे हैं। मंत्रालय कर्मचारियों के मुताबिक पशुपालन विभाग के कंपाउंडर और आयुर्वेदिक विभाग के कंपाउंडर के साथ अन्य कई महकमों में कर्मचारियों को 3600 ग्रेड पे समिल रही है जबकि मंत्रालयिक कर्मचारियों के ऊपर काम का काफी दवाब होता है।
ऐसे में कर्मचारियों की ग्रेड पे बढ़ाई जाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो