scriptदेश में लोकतंत्र सिर्फ नाम का:अवनीश सिंह | Democracy in the country only in name-Avaneesh Singh | Patrika News

देश में लोकतंत्र सिर्फ नाम का:अवनीश सिंह

locationजयपुरPublished: Aug 08, 2022 10:58:33 pm

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

देश में बढ़ती महगाई के विरुद्ध विपक्ष सड़क पर उतर आया है। इसे लेकर देश के कई जगहों पर कांग्रेस आंदोलन कर रही है।

5d5d2e01-08bb-43f1-afb8-df7f11dc6684.jpg
देश में बढ़ती महगाई के विरुद्ध विपक्ष सड़क पर उतर आया है। इसे लेकर देश के कई जगहों पर कांग्रेस आंदोलन कर रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के कार्याध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह सत्ता पक्ष केंद्र सरकार के हर फैसले पर जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि का आटे से लेकर दाल तक सभी पर कर है। दिहाड़ी मजदूर से लेकर नौकरी पेशा वर्ग सरकार नीतियों से त्रस्त आ चुके हैं। आम जनता महंगाई से त्रस्त है। लोकतंत्र इस देश में बस नाम भर के लिए रह गया है। शांतिपूर्वक आंदोलन करने का अधिकार सबको है पर ऐसी तानाशाही सरकार देश में कभी भी नहीं देखी गई। कोई भी परिवार हो अब सभी के लिए दाल रोटी का संकट आ गया है। जीएसटी की मार से व्यापारी वर्ग टूटा, कर की मार नौकरी पेशा और अब गरीब आदमी के लिए रोटी कमाना भी मुश्किल हो गया। नोटबंदी के कारण पूरा देश ही ठगा गया। आज हर तरफ मायूसी है। फिर चाहे वह कोई भी हो।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सभी शांति से राष्ट्रपति भवन जाना चाहते थे लेकिन रोका गया। रैली में सभी लोग राज्यसभा और लोकसभा के सांसद थे। मगर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर विपक्ष आंदोलन करेगा। राहुल गाँधी ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हमारा काम ये सुनिश्चित करना ही है कि भारतीय लोकतंत्र सुरक्षित हो।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो