scriptDemonstration continued for the second day today at Roadways office | रोडवेज मुख्यालय पर आज दूसरे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन, कोटा और सीकर के कर्मचारी पहुंचें धरने में | Patrika News

रोडवेज मुख्यालय पर आज दूसरे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन, कोटा और सीकर के कर्मचारी पहुंचें धरने में

locationजयपुरPublished: Jan 17, 2023 06:15:40 pm

Submitted by:

Arvind Palawat

राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन एवं सेवानिवृत संयुक्त कर्मचारी महासंघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ का "रोडवेज चलाओ, आय बढ़ाओ, अस्तित्व बचाओ" अभियान चल रहा है। इसके तहत 10 सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज मुख्यालय पर कर्मचारी धरना—प्रदर्शन कर रहे हैं।

रोडवेज मुख्यालय पर आज दूसरे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन
रोडवेज मुख्यालय पर आज दूसरे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन
जयपुर। राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन एवं सेवानिवृत संयुक्त कर्मचारी महासंघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ का "रोडवेज चलाओ, आय बढ़ाओ, अस्तित्व बचाओ" अभियान चल रहा है। इसके तहत 10 सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज मुख्यालय पर कर्मचारी धरना—प्रदर्शन कर रहे हैं। पांच दिवसीय इस प्रदर्शन के दूसरे दिन आज कोटा एवं सीकर संभाग के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी जुटे और अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। तीसरे दिन 18 जनवरी को उदयपुर एवं जोधपुर संभाग, चौथे दिन 19 जनवरी को बीकानेर और भरतपुर संभाग, पांचवें दिन 20 जनवरी को जयपुर एवं अलवर संभाग के कार्यकर्ता धरना देंगे। कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में सबसे पहली मांग रोडवेज को राज्य के परिवहन विभाग के शामिल करने की है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.