scriptDemonstration of strength of Brahmin society in Jaipur | Brahman Mahapanchayat : जयपुर में ब्राह्मण समाज का शक्ति प्रदर्शन, मंच से दिया एकजुटता का संदेश | Patrika News

Brahman Mahapanchayat : जयपुर में ब्राह्मण समाज का शक्ति प्रदर्शन, मंच से दिया एकजुटता का संदेश

locationजयपुरPublished: Mar 19, 2023 01:58:05 pm

Submitted by:

firoz shaifi

Brahman Mahapanchayat: प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जाट महासम्मेलन के बाद ब्राह्मण आज राजधानी जयपु में अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहा है।

brahimin_1.jpg

जयपुर। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जाट महासम्मेलन के बाद ब्राह्मण आज राजधानी जयपु में अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहा है। प्रदेश भर के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग इस महापंचायत में शामिल होने पहुंचे हैं। जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विप्र सेना की ओर से आयोजित ब्राह्मण महापंचायत में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय नितिन गड़करी भी शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार ब्राह्मण महापंचायत में दो लाख से ज्यादा की तादाद में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हो रहे हैं जो चिंतन और मनन करके ब्राह्मण समाज के भविष्य की योजनाओं का निर्णय लेंगे। राजस्थान में बीजेपी, कांग्रेस सहित अन्य दलों से जुड़े ब्राह्मण नेता इस आय़ोजन में शरीक हुए हैं।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.