scriptविभागों में आज से जारी होंगी तबादला सूचियां | Departments will be released trasfer list from today | Patrika News

विभागों में आज से जारी होंगी तबादला सूचियां

locationजयपुरPublished: Apr 15, 2018 09:07:45 pm

Submitted by:

PUNEET SHARMA

विभागों में आज से जारी होंगी तबादला सूचियां

विभागों में आज से जारी होंगी तबादला सूचियां
बिजली,पानी और स्वास्थ्य , शिक्षा में सबसे ज्यादा तबादले
मंत्री अभी तक जिलों के विशेष दौरे में व्यस्त थे
जयपुर।
राज्य सरकार की ओर से तबादलों से प्रतिबंध हटने के बाद अब सरकार के विभागों में आज से जंबो तबादला सूचियां जारी होने की संभावना है। क्योंकि अभी तक विभागों के मंत्री जिलों के दस दिन के विशेष दौरे में व्यस्त थे और तबादला सूचियां जारी होने पर अभी तक अघोषित रोक लगी हुई थी। हांलाकि मंत्रियों के बंगलों पर शनिवार और रविवार को तबादला चाहने वालों की गहमा गहमी देखी गई। हांलाकि मंत्रियोंय का निजी स्टॉफ विभागीय गेस्ट हाउस और भूमिगत होकर तबदला सूचियां बनाने में जुटा रहा।
जानकारी के अनुसार अभी तक सभी मंत्री संगठनात्मक बैठकों में व्यस्त थे। वहीं मंत्रियों को तबादलों से प्रतिबंध हटते ही जिलों के दस दिन के प्रवास पर चले गए थे। इसी कारण कई विभागों में तबादला सूचियां नहीं बन सकी। हांलाकि मंत्रियों के निजी सचिव इस दौरान तबादला सूचियों पर मंथन करते रहे और विधायकों मंत्रियों की डिजायरों के आधार पर तबादला सूचियां बनाते रहे।
वैसे उर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह तो पहले ही कह चुके थे कि उनके विभाग में तबादले 15 अप्रेल के बाद ही होंगे क्योंकि गर्मी में बिजली की समस्या रहती है। वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में भी अभी तक तबादलों की कोई बडी जंबो सूची जारी नहीं हुई। हांलाकि मौसमी बीमारियों के सीजन में विभाग में तबादलों की छूट देना चर्चा का विषय बना हुआ था। हांलाकि जलदाय विभाग में दो इंजिनियरों की दो से तीन तबादला सूचियां जारी हो चुकी है। शिक्षा विभाग में भी अब जंबो तबादला सूचियां जारी होने की संभावना है।
हांलाकि सरकार के कार्यकाल के आखिरी साल में तबादलों से प्रतिबंध हटाया गया है। लिहाजा अफसरों का यह भी कहना है कि तबादले राजनीतिक आधार पर होते हैं तो कर्मचारी ओर अधिकारी कुछ माह के लिए तबादला कराने से पीछे हट रहे हैं क्योंकि अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि सात माह बाद नई सरकार में तबादले के लिए मशक्कत करनी होगी ऐसे में कम ही अधिकारी और कर्मचारी तबादलों में कम ही रूचि ले रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो