scriptदेव गुरु कल तडके अपनी स्वराशि में उलटी चाल चलते हुए करेंगे प्रवेश | DEV GURU JUPITER RASHI PARIVARTAN SAGITTARIUS | Patrika News

देव गुरु कल तडके अपनी स्वराशि में उलटी चाल चलते हुए करेंगे प्रवेश

locationजयपुरPublished: Jun 28, 2020 07:24:13 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

आषाढ शुक्ल नवमी पर सोमवार को देव गुरु बृहस्पति (Dev guru jupiter) अपनी स्वराशि में प्रवेश (rashi parivartan) करेंगे। बृहस्पति तडके 5 बजकर 20 मिनट पर मकर राशि से उलटी चाल चलते हुए धनु राशि (Sagittarius) में आएंगे। ये 19 नवम्बर तक धनु राशि में रहेंगे। इस बीच 13 सितंबर को गुरु धनु राशि में ही मार्गी होंगे। वहीं वहीं 20 नवम्बर को फिर से मकर राशि में आ जाएंगे।

देव गुरु कल तडके अपनी स्वराशि में उलटी चाल चलते हुए करेंगे प्रवेश
— 19 नवम्बर तक रहेंगे धनु राशि में, 13 सितम्बर को होंगे मार्गी

जयपुर। आषाढ शुक्ल नवमी पर सोमवार को देव गुरु बृहस्पति (Dev guru jupiter) अपनी स्वराशि में प्रवेश (rashi parivartan) करेंगे। बृहस्पति तडके 5 बजकर 20 मिनट पर मकर राशि से उलटी चाल चलते हुए धनु राशि (Sagittarius) में आएंगे। ये 19 नवम्बर तक धनु राशि में रहेंगे। इस बीच 13 सितंबर को गुरु धनु राशि में ही मार्गी होंगे। वहीं 20 नवम्बर को फिर से मकर राशि में आ जाएंगे।
ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि देव गुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि धनु में प्रवेश कर रहे है। गुरु के स्वराशि में आने से कोविड—19 को कंट्रोल करने के प्रयासों में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही कोविड—19 के संक्रमण को रोकने के लिए तैयार की जा रही वैक्सिन की सफलता के पूरे योग भी बन रहे है। वहीं सावन मास में गुरु के धनु राशि में रहने से धार्मिक अनुष्ठान को फिर से बढावा मिलेगा।
5 ग्रह चल रहे उलटी चाल
वर्तमान में बुध, शनि, गुरु के साथ राहु और केतु ग्रह उलटी चाल चल रहे है। अभी बुध मिथुन राशि में वक्री चल रहे है। शनि ग्रह मकर राशि में उलटी चाल चल रहे है। राहु और केतू भी वक्री है। ज्योतिषाचार्य पं. पुरुषोत्तम गौड ने बताया कि बुध 12 जुलाई को मार्गी हो जाएगा। इसके बाद चार ग्रह गुरु, शनि और राहु व केतु वक्री चलेंगे। शुक्र ग्रह हाल ही 25 जून को मार्गी हुए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो