scriptडीजीपी भूपेन्द्र सिंह को भावभीनी विदाई, डीजी लाठर को दिया चार्ज | DGP Bhupendra Singh farewell, DG Lathar charged | Patrika News

डीजीपी भूपेन्द्र सिंह को भावभीनी विदाई, डीजी लाठर को दिया चार्ज

locationजयपुरPublished: Oct 14, 2020 09:00:26 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

पुलिस अधिकारियों और जवानों ने कार को रस्सों से खींचकर दी विदाई

डीजीपी भूपेन्द्र सिंह को भावभीनी विदाई, डीजी लाठर को दिया चार्ज

डीजीपी भूपेन्द्र सिंह को भावभीनी विदाई, डीजी लाठर को दिया चार्ज

पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह को बुधवार सुबह पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में परम्परागत रस्म अदा करते हुए पुलिस अधिकारियों एव जवानों ने उनकी कार को रस्सों से खींचकर भावभीनी विदाई दी। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी को आरएसी टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदा किया। इससे पूर्व महानिदेशक पुलिस कार्यालय में उन्होंने कार्यभार महानिदेशक अपराध एम एल लाठर को सौंपा। डीजी लाठर, एडीजी कानून व्यवस्था सौरभ श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परम्परागत तरीके से रस्सा खींचकर उन्हे विदाई दी। इससे पहले डीजीपी भूपेन्द्र सिंह की विदाई पार्टी रिलिविंग आदेश के समय पर नहीं मिलने से करीब एक घंटे देर से हुई। बुधवार सुबह 10 बजे डीजीपी भूपेन्द्र सिंह पुलिस मुख्यालय पहुंचे और यहां पर आइपीएस अधिकारियों के साथ मीटिंग ली। आइपीएस अधिकारियों ने डीजीपी भूपेन्द्र सिंह को विदाई देने से पहले सम्मान पार्टी रखी थी। बाद में डीजीपी सिंह अपने कमरे में अन्य पुलिस अफसरों के साथ रिलिविंग आदेश मिलने का इंतजार करने लगे। दोपहर करीब पौने बारह बजे डीजीपी सिंह को आरपीएससी चेयरमैन बनाए जाने और डीजीपी पद से रिलीव करने के एक साथ आदेश जारी किए गए। आरपीएससी चेयरमैन बनने के आदेश पर कई अन्य पुलिस अफसर भी उन्हें बधाई देने पहुंच गए।
भूपेन्द्र सिंह ने अपने विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सवा साल के पुलिस महानिदेशक के पद पर रहते हुए मैने अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास किया। इस कार्य में राज्य सरकार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी तथा आम लोगों का भी सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस की देशभर में गरिमा मय पहचान है। इसे बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को सदाचरण के साथ सदैव तत्पर रहने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय में कार्यरत 42 सफाई कर्मियों को शॉल भेंट कर धन्यवाद दिया।
डीजी क्राइम लाठर को डीजीपी का दिया चार्ज
डीजीपी भूपेन्द्र सिंह ने क्राइम डीजी एमएल लाठर को डीजीपी पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। कार्यवाहक डीजीपी लाठर ने बताया कि उनके पास चार्ज है और वे फिलहाल अपने कमरे से ही कार्य करेंगे। डीजी लाठर वर्ष 1987 बैच के आइपीएस हैं और डीजीपी बनने के प्रबल दावेदार भी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो