script250 स्वच्छता योद्धाओं का डीजीपी ने किया सम्मान तो छलक आए आंसू | DGP honors 250 sanitation warriors, tears spread | Patrika News

250 स्वच्छता योद्धाओं का डीजीपी ने किया सम्मान तो छलक आए आंसू

locationजयपुरPublished: Oct 06, 2020 09:40:33 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

पुलिस बैण्ड की हुई शानदार प्रस्तुति

250 स्वच्छता योद्धाओं का डीजीपी ने किया सम्मान तो छलक आए आंसू

250 स्वच्छता योद्धाओं का डीजीपी ने किया सम्मान तो छलक आए आंसू

पुलिस महानिदेशक डॉ भूपेन्द्र सिंह ने जयपुर शहर की रिजर्व पुलिस लाइन में श्रम का सम्मान करते हुए स्वच्छता योद्धाओं को सम्मानित किया। सम्मान पाकर स्वच्छता योद्धाओं के आंसू छलक आए। इन लोगों का कहना था कि हमें इतना सम्मान दिया गया, इससे हमें जो खुशी मिली उसे व्यक्त करना मुश्किल हैं। इस अवसर पर मोटर साईकिलों पर सवार महिला पुलिसकर्मियों की निर्भया स्कवॉड टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिंह ने कहा कि पुलिस मुख्यालय में भी दीपावली और नववर्ष पर सफाई कर्मचारी से मिलते हैं। सफाई कर्मचारी चुपचाप सरलता से अपना काम करते रहते हैं। इनके जीवन में बहुत बड़ी उम्मीदें, योजनाएं और सपने नहीं होते है। लेकिन इन्हें जो काम दिया गया है उस काम को पूजा मानकर करते है। इनके जीवन की सबसे बड़ी सफलता यहीं है कि ये लोग सीमित साधनों में भी अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। जीवन में कुछ अच्छा कर पाने की आकांक्षी इनके मन में जरूर होती हैं। कोरोना काल में टीम भावना से कार्य कर अलग चुनौतियों का सामान किया वह प्रशंसनीय हैं।
पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोनाकाल में पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण वाली पुलिसिंग कर जनता की सेवा की। बेसहारा और बेघर लोगों के लिए भी स्वयंसेवी संस्थाओं और सरकार के सहयोग से उनके पुनर्वास, उद्वार और कल्याण के लिए कार्य शुरु किया गया हैं। पुलिस की ओर से दूसरे की दुख तकलीफ और पीड़ा दूर करने का प्रयास किया गया निर्भया स्कवॉड टीम ने आमजन के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। निर्भया टीम ने बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं और वृद्धाश्रमों में जाकर वृद्धों की कुशलक्षेम पूछने का काम किया अंतिम संस्कार जैसी व्यवस्थाएं करने में पुलिस ने पूरा योगदान दिया। पुलिस की ओर से लाखों लोगों को भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की गई। पुलिस ने सामाजिक सरोकार से लोगों की सोच बदल दी हैं। एडिशनल कमिश्नर प्रथम अजयपाल लाम्बा ने सभी का आभार व्यक्त किया। एडिशनल कमिश्नर द्वितीय राहुल प्रकास ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पुलिस कमिश्नरेट, रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस के कार्यालयों और थानों की सफाई का काम करने वाले 250 स्वच्छता योद्धाओं को सम्मानित किया। इससे पहले डीजीपी ने गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। पुलिस बैण्ड ने शानदार प्रस्तुति दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो