scriptडीजीपी एम.एल लाठर ने की निर्भया स्क्वायड की सराहना | DGP ML Lather praised Nirbhaya Squad | Patrika News

डीजीपी एम.एल लाठर ने की निर्भया स्क्वायड की सराहना

locationजयपुरPublished: Apr 09, 2021 09:40:36 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

स्मार्ट पुलिसिंग व नवाचार एवं बेहतरीन पुलिसिंग के लिए मिलता है यह अवार्ड

डीजीपी एम.एल लाठर ने की निर्भया स्क्वायड की सराहना

डीजीपी एम.एल लाठर ने की निर्भया स्क्वायड की सराहना

डीजीपी एम.एल लाठर ने स्मार्ट पुलिसिंग के लिए फिक्की अवार्ड 2020 राजस्थान पुलिस की निर्भया स्क्वायड को मिले राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए सराहना की। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी निर्भया स्क्वायड सुनीता मीना ने बताया कि दिल्ली में फिक्की के द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग एवं नवाचार के लिए राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड वूमेन सेफ्टी कैटेगरी में राजस्थान पुलिस की निर्भया स्क्वायड ने जीता था। शुक्रवार को फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दिल्ली से प्राप्त अवार्ड को नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने एम एल लाठर पुलिस महानिदेशक को सुपुर्द किया। पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश के नेतृत्व में कार्य कर रही निर्भया स्क्वायड की डीजीपी ने प्रशंसा की। गौरतलब है कि फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दिल्ली) के द्वारा 2016 से स्मार्ट पुलिसिंग व नवाचार एवं बेहतरीन पुलिसिंग के लिए यह अवार्ड दिए जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो