scriptआइपीएल में मलिंगा पर भारी पड़ते हैं धोनी : स्टायरिश | Dhoni outweighs Malinga in IPL: Styrish | Patrika News

आइपीएल में मलिंगा पर भारी पड़ते हैं धोनी : स्टायरिश

locationजयपुरPublished: Apr 06, 2020 08:45:31 pm

Submitted by:

Lalit Prasad Sharma

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिश का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के पास भारत के लिए खिलाड़ी तैयार करने की क्षमता हैऔर यही कारण है कि चेन्नई की टीम बेहतर है।

jaipur

आइपीएल में मलिंगा पर भारी पड़ते हैं धोनी : स्टायरिश

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिश का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के पास भारत के लिए खिलाड़ी तैयार करने की क्षमता है और यही कारण है कि मुंबई इंडियंस की तुलना में चेन्नई की टीम बेहतर है। मुंबई इंडियंस ने अब तक चार बार 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल का खिताब जीता है और इनमें से तीन बार उसने फाइनल में चेन्नई को मात दी है जबकि एक बार उसने राइजिंग पुणे सुपरजाएंटस को हराया है और दिलचस्प बात यह है कि पुणे के कप्तान भी धोनी ही थे।
बेस्ट फिनिशर हैं एमएस
स्टायरिश का कहना है कि मुंबई और चेन्नई में जब बेस्ट फिनिशर की बात आती है तो धोनी मुंबई के लसिथ मलिंगा पर भारी पड़ते हैं। धोनी ने आईपीएल के 190 मैचों में 4432 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ मलिंगा ने 122 आईपीएल मैचों में 170 विकेट चटकाए हैं। स्टायरिश ने कहा, ” मेरे पास चार बिंदु है। यह निरंतरता को लेकर है। सीएसके का प्रदर्शन नॉकआउट मैचों में शानदार रहा है। आईपीएल से उम्मीद होती है कि वह भारतीय टीम के लिए खिलाड़ी तैयार करें और इस मामले में सीएसके ने सबसे ज्यादा नए खिलाडिय़ों को तैयार किया है। टीम की कोशिश नए खिलाडिय़ों को तैयार करने की रहती है।” चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 12 मैच खेल चुके स्टायरिश ने कहा, ” यह लीग बेस्ट गेंदबाजों के खिलाफ बेस्ट फिनिशर को लेकर है। धोनी बनाम मलिंगा और धोनी मलिंगा पर भारी पड़ते हैं।”
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो