script

…एक बार फिर इस वजह से सुर्खियों में हैं दीपिका पादुकोण

locationजयपुरPublished: Mar 25, 2019 12:50:44 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

एसिड अटैक सर्वाइवर की कहानी को पर्दे पर लाएगी ये अभिनेत्री

dipika

…एक बार फिर इस वजह से सुर्खियों में हैं दीपिका पादुकोण

जयपुर। दीपिका पादुकोण पहले अपनी शादी को लेकर चर्चा में रही। वही अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें दीपिका का पहला लुक दर्शकों के सामने आ चुका है।

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द फिल्म ‘छपाक’ में नजर आएंगी। यह फिल्म एसिड सर्वाइवर की कहानी पर आधारित है। इस फि ल्म में दीपिका पादुकोण एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं, जिसके चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया गया था। दीपिका पादुकोण की ये भूमिका लक्ष्मी अग्रवाल नामक पीडि़त महिला पर आधारित है। इस फि ल्म से दीपिका का लुक सामने आ गया है।
फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हो रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मालती नामक महिला की भूमिका निभाने वाली हैं, जिसके जीवन में अनगिनत संघर्षों के बाद भी वह उनसे लडऩा जारी रखती है। इस फिल्म के माध्यम से दीपिका पादुकोण के बैनर के ए एंटरटेनमेंट की भी शुरुआत हो रही है। फॉक्स स्टार स्टूडियो के ए एंटरटेनमेंट और मृग फिल्म मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण जल्द मेघना गुलजार द्वारा को-प्रोड्यूस की जा रही फिल्म ‘छपाक’ में अभिनय करती नजर आएंगी। दीपिका इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इस फिल्म के जरिए दीपिका पहली फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं।
फिल्म की तैयारी के लिए दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी अग्रवाल से जुड़ी ऑनलाइन उपलब्ध सभी दस्तावेजों की और मीडिया की खबरों की विस्तार से पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने लक्ष्मी अग्रवाल से व्यक्तिगत तौर पर बातें की हैं। जिसके चलते उन्हें उनसे जुड़ी कई महत्वपूर्ण चीजें पढऩे और देखने को मिली है। ऐसी चीजें भी उनके सामने लक्ष्मी अग्रवाल में रखी हैं, जो अभी तक मीडिया या सार्वजनिक जीवन में उपलब्ध नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो