जयपुरPublished: Oct 17, 2023 12:39:32 pm
firoz shaifi
उत्तर भारत की सबसे बड़ी पीठ गलता धाम के साथ खोले के हनुमान जी मंदिर और आगरा रोड टनल भी इस विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं। 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई थी।
जयपुर। शहर की चारदीवारी के साथ बाहरी इलाके को समेटने वाली आदर्श नगर सीट इस बार विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी यहां 2008 और 2013 में विधायक रहे, लेकिन 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी रफीक खान ने उन्हें हराकर सीट पर कब्जा जमाया।