1200 पावर बाइक की हिस्ट्री खंगाली तब पहचान
एडिशनल कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि कलक्शन एजेंट ओमप्रकाश शर्मा की हत्या के बाद भागे हत्यारे के संबंध में जानकारी जुटाई। तब एक कंपनी की विशेष बाइक के संबंध में जानकारी सामने आई। इस पर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। एक जगह फुटेज में हत्या करने वाले बाइक पर जाते नजर आए। इसके आधार पर वहां से जाने वाले रास्ते और आगे तिराहे-चौराहे पर हर मार्ग मार्ग पर 200 जवानों की टीम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में लगाई गई। बारीकी से पड़ताल करने पर लुटेरों का सीसीटीवी से पीछा करते हुए सिंहद्वार होते हुए परकोटा तक पहुंचा गया। यहां अभय कमांड कन्ट्रोल रूम से जुड़े कैमरों की फुटेज खंगाली। तब बाइक मालिक तक पहुंचा गया। वारदात के समय बाइक चला रहे आरोपित की पहचान हो गई। पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद आरोपितों को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही से डेयरी बूथ संचालक को पकड़ा।

दोस्त की बाइक मांगकर लाए थे वारदात के लिए
पुलिस ने आरोपित शुभम चौधरी ब्रह्मपुरी स्थित राजहंस कॉलोनी, यश सिंह मूलत: बिहार हाल ब्रह्मपुरी स्थित गया गुरु की गली, सुनील कुमार कोली ब्रह्मपुरी स्थित जोशी कॉलोनी और डेयरी संचालक अंकित सैनी सोडाला के गोविंदपुरी निवासी हैं। आरोपितों के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।

दो माह पहले रच ली थी साजिश
डीसीपी विकास पाठक ने बताया कि आरोपित अंकित पहले सोडाला की गोविंदपुरी में रहता था और इससे उसकी अंकित से जान पहचान थी। अंकित ने दो माह पहले ओमप्रकाश के संबंध में शुभम् को जानकारी दी। शुभम् और उसके साथी मौज मस्ती के लिए जल्द रुपए प्राप्त करने के लिए लूट को अंजाम देने के लिए तैयार हो गए। अंकित ने कहा कि वारदात में वह शामिल होगा तो स्थानीय होने के कारण उनकी पहचान हो जाएगी।