scriptकांग्रेस का प्रदर्शन, सभी थानों में दिया परिवाद | Display of Congress, all the tragedy in the police station | Patrika News

कांग्रेस का प्रदर्शन, सभी थानों में दिया परिवाद

locationजयपुरPublished: Mar 14, 2018 05:54:15 pm

Submitted by:

Anil Chauchan

कांग्रेस का प्रदर्शन, सभी थानों में दिया परिवाद…

कांग्रेस का प्रदर्शन, सभी थानों में दिया परिवाद.

कांग्रेस का प्रदर्शन, सभी थानों में दिया परिवाद.

कांग्रेस का प्रदर्शन, सभी थानों में दिया परिवाद

जयपुर .
फर्जी पट्टा प्रकरण में नगर निगम और राज्य सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सुबह 11 बजे सभी वार्डों में प्रदर्शन कर सभी थानों में परिवाद दायर किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भ्रष्टाचार नहीं चलेगा, भ्रष्टाचार बंद करो, फर्जी पट्टा जारी करने वालों को गिरफ्तार करो, जैसे नारे लगा रहे थे।

जयपुर के सभी थानों में सुबह 11 से 12 बजे के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंच जाने से नारेबाजी को देखकर थानों में हडकंप मच गया, कई थानों में जब थानाधिकारियों ने परिवाद से मना किया तो बड़े अधिकारियों के हस्तक्षेप से कार्यकर्ताओं ने परिवाद दिया। बनीपार्क, जवाहर सर्किल सहित अनेक थानों में कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस आमने-सामने हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिवाद दर्ज किए बगैर थाने से हटने से मना कर दिया, उसके बाद वहां मुकदमा दर्ज किया गया।

जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास के नेतृत्व में शास्त्री नगर थाने पर सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने नगर निगम के फर्जी पट्टा प्रकरण में हुए भ्रष्टाचार के विरूद्ध परिवाद दिया। बाद में आयोजित सभा में उन्होने कहा कि यदि नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और फर्जी पट्टा प्रकरण में मुकदमा दर्ज करके दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।
खाचरियावास ने कहा कि नगर निगम मात्र भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर एक हजार करोड़ खर्च करने की बात पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। नगर निगम में स्मार्ट सिटी के नाम पर बड़ा घोटाला हो रहा है, जनता की सुविधा और जनहित में खर्च होने वाला पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। इस दौरान पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष-मनोज मुद्गल, जिला पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

नगर निगम उपनेता धर्मसिंह सिंघानिया शिप्रापथ थाना, बिरदीचंद शर्मा ने सांगानेर, अमीन कागजी रामगंज, विक्रमसिंह झोटवाडा, राहुल तंवर बजाज नगर, गुलाम मुस्तफा मोतीडूंगरी थाना तथा जयपुर के सभी थानों में प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस के नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद, विधानसभा चुनाव लडे प्रत्याशी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तथा थानों पर प्रदर्शन करने के बाद मुकदमे दर्ज कराए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो