कंट्रोल रूम 28 से प्रारम्भ बोर्ड परीक्षा 2020 के संचालन के लिए अजमेर बोर्ड कार्यालय में 28 फरवरी से कंट्रोल रूम प्रारम्भ होगा। यह कन्टोल रूम 3 अप्रेल तक प्रतिदिन सुबह प्रातः 6 बजे से सुबह 6 बजे तक 24 घण्टे कार्यरत रहेगा। परीक्षा संबंधी किसी भी परेशानी के लिए दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते है। शिकायतकर्ता को अपना नाम, पता, संम्पर्क नम्बर नोट कराने होंगे। दर्ज शिकायत के क्रमांक से समाधान की जानकारी मिल सकेगी। जानकारी नियमित rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। बोर्ड कन्ट्रोल रूम फोन नम्बर 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर सम्पर्क किया जा सकता है। फैक्स नम्बर- 001452632869 है।
यह परीक्षा टाइम टेबल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने की सीनियर सैकंडरी और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाएं 5 मार्च से प्रारंभ होंगी। सीनियर सैकंडरी की परीक्षाएं 3 अप्रेल को समाप्त होगी। परीक्षाएं सुबह 8.30 से 11.45 बजे के सत्र में होंगी। दसवीं बोर्ड की पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की 12 मार्च 2020 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 से 11:45 के बीच होगा।