कल होगा बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का वितरण
जयपुर जिले में 557 केन्द्रों पर होगी बोर्ड की परीक्षा, थानों में रखवाए जाएंगे प्रश्न पत्र

जयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का वितरण सोमवार को होगा। राजकीय राजरामदेव पोदृदार उच्च माध्यमिक विद्यालय से सुबह 7 बजे से प्रश्न पत्रों का वितरण किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी रामचंद्र पिलानिया ने बताया कि जयपुर जिले में 557 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा होगी। इनके प्रश्न पत्रों का सशस्त्र गार्डों की निगरानी में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 परीक्षा केन्द्रों के पेपर रहेंगे ट्रेजरी में रहेंगे, इन्हें 8 मार्च को नोडल केन्द्रों को दिया जाएगा। अन्य सभी केन्द्रों के प्रश्न पत्र सोमवार को वितरित किए जाएंगे। जयपुर जिले में 2 लाख 34 हजार विद्यार्थी कक्षा 10 और 12 की परीक्षा के लिए पंजीकृत किए गए हैं। 70 बसों के माध्यम से प्रश्न पत्र थानों में रखवाए जाएंगे। परीक्षा के लिए जिले में 9 फ्लाइंग स्कवायड और पेपर कॉर्डिनेटर लगाए गए हैं।
सभी प्रश्न पत्र थानों में रखवाए जाएंगे। इसके साथ ही 3 नोडल केन्द्र ऐसे हैं जहां थाने नजदीक नहीं होने से नोडल केन्द्र पर ही प्रश्न पत्र रहेंगे। यहां 12 स्कूलों के पेपर रहेंगे। इन नोडल केन्द्रों पर दो होमगार्ड के जवान, 2 शिक्षक और 2 सहायक कर्मचारी 24 घंटे उपस्थित रहेंगे।
कक्षा 12 की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होंगी। सीनियर सैकण्डरी परीक्षा में 8 लाख 65 हजार 895 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं, इनमें 8 लाख 53 हजार 995 परीक्षार्थी नियमित और 11 हजार 959 परीक्षार्थी स्वयंपाठी हैं। इस वर्ष सीनियर सैकण्डरी कला वर्ग में 5,92,605, वाणिज्य वर्ग में 36,557, विज्ञान वर्ग में 2,04,681 और कृषि वर्ग में 32,052 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। हैं।
सैकण्डरी की परीक्षा 12 मार्च से शुरू होंगी। सैकण्डरी की परीक्षा में 11 लाख 79 हजार 38 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। प्रदेश के 5680 परीक्षा केन्द्रों पर कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं होंगी।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज