
Third Grade Teacher News: तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 48 हजार पदों को भरने की कवायद मंगलवार से शुरू होगी। प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (प्रारंभिक) को 20 और 21 जून को बीकानेर बुलाया गया है। इन दो दिनों में भर्ती परीक्षा में शॉर्ट लिस्टेड किए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। शिक्षा निदेशक के कक्ष में यह बैठक होगी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने निदेशालय को अध्यापक लेवल प्रथम तथा द्वितीय में विज्ञापित रिक्तियों से दोगुने अभ्यर्थियों की सूची, उनके दस्तावेज आदि निदेशालय भेज दिए हैं। निदेशालय इन दस्तावेजों को शाला दर्पण पोर्टल पर बनाए स्टाफ रिक्रूटमेंट मॉड्यूल पर अपलोड करेगा। दस्तावेजों की जांच जिला स्तर पर होगी। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) मुख्यालय के नेतृत्व में भर्ती प्रभारी बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों में टीचर के पद खाली, इंटरव्यू से होगा सलेक्शन,ऐसे करें आवेदन
साथ ही अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी व पात्रता जांच दल के दो संयोजकों को बुलाया गया है। दो दिन बैठक के बाद जिला स्तर पर दस्तावेजों की जांच के लिए तिथि घोषित की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को बुलाकर पात्रता जांच की जाएगी। यह जांच पूरी होने के बाद संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) अभ्यर्थियों की सूची जिला परिषदों को सौंपेंगे। जिला परिषद भी दस्तावेजों की जांच कर सूची तैयार करेगी। यह सूची जिला परिषद की स्थापना समिति की बैठक में रखी जाएगी, जहां पर इस पर मुहर लगेगी।
Updated on:
20 Jun 2023 11:44 am
Published on:
20 Jun 2023 10:21 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
