जयपुरPublished: Jan 14, 2022 09:43:31 am
firoz shaifi
-एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में सदस्य बनाए जाने पर मंथन,हाल ही में 13 में से 10 कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को बनाया गया है बीसूका में उपाध्यक्ष
जयपुर। हाल ही में कांग्रेस के 13 में से 10 जिलाध्यक्षों को 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (बीसूका)में जिला उपाध्यक्ष बनाकर राजनीतिक नियुक्ति देने के बाद अब कांग्रेस के हरावल बिग्रेड को भी बीसूका में खपाने की की तैयारी चल रही है। कांग्रेस के अग्रिम संगठन एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवादल के जिलाध्यक्षों को 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में मेंबर बनाकर राजनीतिक नियुक्तियां देने की तैयारी है।