संभाग स्तरीय किसान महोत्सव जोधपुर में, किसान रूबरू होंगे नई कृषि तकनीकों से
जयपुरPublished: Jun 28, 2023 08:26:17 pm
किसानों को सशक्त बनाने वाली नवीन तकनीकों की जानकारियों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय किसान महोत्सव 30 जून को जोधपुर में होगा।


संभाग स्तरीय किसान महोत्सव जोधपुर में, किसान रूबरू होंगे नई कृषि तकनीकों से
किसानों को सशक्त बनाने वाली नवीन तकनीकों की जानकारियों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय Kisan Mahotsav 30 जून को जोधपुर में होगा। कृषि और पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि 30 जून और एक जुलाई को आयोजित दो-दिवसीय किसान महोत्सव का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय मंडोर, जोधपुर में किया जा रहा है। महोत्सव में जोधपुर, बाड़मेर, पाली, सिरोही, जालौर,जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगरए चूरू और नागौर जिलों से हजारों किसान सम्मिलित होंगे।होगी जाजम चौपाल