scriptDiwali Festival Bjp Congress Candidate Campaign House To House | Rajasthan Election: दिवाली की रामा-श्यामा के जरिए प्रत्याशी करेंगे प्रचार, तीन दिन तक घरों में दस्तक देंगे | Patrika News

Rajasthan Election: दिवाली की रामा-श्यामा के जरिए प्रत्याशी करेंगे प्रचार, तीन दिन तक घरों में दस्तक देंगे

locationजयपुरPublished: Nov 12, 2023 09:57:12 am

Submitted by:

Umesh Sharma

प्रदेश में अगले तीन दिन दिवाली की रामा-श्यामा के जरिए पार्टी प्रत्याशी अपना प्रचार करेंगे और वोट मांगेंगे। प्रत्याशियों को दिवाली के त्योहार पर घर—घर दस्तक देने का सुनहरी मौका मिला है। प्रत्याशियों ने इसका प्लान भी तैयार कर लिया है। भाजपा ने 41 प्रत्याशियों की पहली सूची 9 अक्टूबर को ही जारी कर दी थी।

diya_kumari_1.jpg

प्रदेश में अगले तीन दिन दिवाली की रामा-श्यामा के जरिए पार्टी प्रत्याशी अपना प्रचार करेंगे और वोट मांगेंगे। प्रत्याशियों को दिवाली के त्योहार पर घर—घर दस्तक देने का सुनहरी मौका मिला है। प्रत्याशियों ने इसका प्लान भी तैयार कर लिया है। भाजपा ने 41 प्रत्याशियों की पहली सूची 9 अक्टूबर को ही जारी कर दी थी। इस सूची में शामिल प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार का पूरा वक्त मिला है। इसके बाद सूचियां देरी से जारी हुई है। इन सूचियों में शामिल प्रत्याशियों को घर—घर दस्तक देने का पूरा मौका नहीं मिल पाया है। यही वजह है कि अगले तीन दिन तक ये सभी प्रत्याशी घरों में जाकर दिवाली की धोक देंगे और वोट मांगेंगे। हालांकि प्रचार का समय कम रह गया है। ऐसे में सभी घरों में प्रत्याशी दस्तक नहीं दे पाएंगे।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.