जयपुर

दीया कुमारी को कांग्रेस-एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा डराने-धमकाने की चुनाव आयोग से शिकायत

राजसमंद सांसद दीया कुमारी को कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके होटल पर पहुंचकर डराया—धमकाया जा रहा है। सांसद की ओर से पुलिस को सूचित करने के बावजूद भी पुलिस ने असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार नहीं किया और उन्हें भगाने का प्रयास किया।

जयपुरApr 12, 2021 / 03:38 pm

Umesh Sharma

जयपुर।
राजसमंद सांसद दीया कुमारी को कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके होटल पर पहुंचकर डराया—धमकाया जा रहा है। सांसद की ओर से पुलिस को सूचित करने के बावजूद भी पुलिस ने असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार नहीं किया और उन्हें भगाने का प्रयास किया। इसे लेकर भाजपा चुनाव सम्पर्क विभाग के प्रदेश प्रमुख नाहर सिंह माहेश्वरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त कृष्ण कुणाल को पत्र लिखकर शिकायत की है। पत्र के साथ माहेश्वरी ने घटनास्थल के वीडियो फुटेज भी आयोग को उपलब्ध करवाए हैं। माहेश्वरी ने पत्र में मांग की है कि दीया कुमारी को सुरक्षा मुहैया करवाने के साथ दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर असामाजिक तत्वों को तुरन्त गिरफ्तार किया जाए।
भाया और कलेक्टर को राजसमंद से हटाने की मांग

भाजपा विधायक कालीचरण सराफ, चुनाव सम्पर्क विभाग के प्रदेश प्रमुख नाहर सिंह माहेश्वरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने मुख्य चुनाव आयुक्त कृष्ण कुणाल को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें राजसमंद विधानसभा उपचुनाव 2021 में कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया एवं राजसमंद जिलाधीश व अन्य अधिकारियों को विधानसभा चुनाव प्रक्रिया से तत्काल हटाने की मांग की गई है। सराफ ने आरोप लगाया कि कि भाया राजसमंद कलेक्टर अरविन्द पोसवाल व अन्य अधिकारियों के माध्यम से मतदाताओं को धमकी देकर मतदान को प्रभावित करने का कार्य कर रहे हैं। इन लोगों के रहते राजसमंद में निष्पक्ष चुनाव होना सम्भव नहीं है, इसलिए इन सभी को वहां से हटाया जाए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.