जयपुरPublished: Oct 08, 2023 11:21:08 pm
Manish Chaturvedi
सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक खाए। इसके बाद बिल्कुल भी न खाए।
जयपुर। अगर हम अपने डाइट शेड्यूल में बदलाव कर ले तो काफी हद कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक खाए। इसके बाद बिल्कुल भी न खाए। इस पीरियड में कुछ भी खा सकते है ऐसा करने से तीन से चार दिन में ब्लड प्रेशर कम होगा। यह कहना है डॉ विश्वरूप राय चौधरी का। जो रविवार को जेकेके में एसके वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट में आए और लोगों को जीवन में प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाने का संदेश दिया।