scriptआमेर जोन को न करें खत्म, सीएम से गुहार | Do not finish Amer zone, plead with CM | Patrika News

आमेर जोन को न करें खत्म, सीएम से गुहार

locationजयपुरPublished: Feb 10, 2020 06:29:10 pm

Submitted by:

Abrar Ahmad

प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, आमेर को बताया एतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

demo image

,

जयपुर. नगर निगम के आमेर जोन को यथावत रखने की मांग शुरू हो गई है। राजस्थान प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व महासचिव मालू प्रसाद वर्मा ने मुख्ममंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजा है। इसमें लिखा है कि आमेर ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। आमेर में 1945 में नगर पालिका का गठन हुआ और जयपुर नगर निगम गठन तक आमेर नगर पालिका अस्तित्व में रही। यहां नगर निगम का जोन कार्यालय बनने से पहले हवामहल पश्चिम जोन कार्यालय में ही काम होते थे। इस वजह से यहां के लोगों को खासी दिक्कत होती थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए आमेर में ही नगर निगम का जोन कार्यालय सरकार ने बनवा दिया था।
गौरतलब है कि शहर को गे्रटर नगर निगम और हैरिटेज नगर निगम में बांट दिया गया है। जोन की संख्या बढ़ाने के लिए नगर निगम आयुक्त विजय पाल सिंह ने स्वायत्त शासन विभाग को पत्र लिखा। इसमें विस क्षेत्र के लिहाज से जोन कार्यालय बनाने की भी बात कही है। आमेर विस क्षेत्र में चार ही वार्ड होने की वजह से इनको हवामहल विस क्षेत्र के साथ रखा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो