जयपुर

राजधानी में कुत्तों का आतंक, पांच लोगों को फिर बनाया शिकार, खौफ इतना कि बच्चों को घरों में कैद कर रहे परिजन

जानकारों के अनुसार कुत्ते प्राय: तब पीछे दौड़ते हैं, जब उन्हें देखकर कोई भागने लगता है। कुत्तों को देखकर बच्चे अक्सर भागने लगते हैं और यही कारण है कि वे कुत्तों के हमले के शिकार होते हैं।

जयपुरMay 13, 2019 / 12:21 pm

abdul bari

राजधानी में कुत्तों का आतंक, पांच लोगों को फिर बनाया शिकार, खौफ इतना कि बच्चों को घरों में कैद कर रहे परिजन

जयपुर.
गणेश नगर, मुहाना मंडी में रविवार को नगर निगम की टीम ने पहुंचकर कुत्तों को पकडऩा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे चली कार्रवाई में निगम टीम ने 15-20 से अधिक कुत्तों को पकडकऱ जयसिंहपुरा खोर स्थित श्वान घर भेज दिया। इधर, मालवीय नगर के सेक्टर पांच और रामजीपुरा में रविवार सुबह चार-पांच लोगों को कुत्तों ने काट लिया। यहां कुत्तों का खौफ इतना है कि परिजन बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
सुबह निगम की टीम गणेश नगर पहुंची तो अधिकारियों के नाम पर एक चिकित्सक ही था। इंचार्ज गोवर्धन शर्मा का फोन बंद था। वहीं पशु प्रबंधन शाखा के उपायुक्त भोमाराम को भी वायरलैस से मैसेज करवाया, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। शाखा के कुछ कर्मचारियों ने तो छुट्टी का हवाला तक दे दिया।
डरें नहीं, यों करें बचाव
जानकारों के अनुसार कुत्ते प्राय: तब पीछे दौड़ते हैं, जब उन्हें देखकर कोई भागने लगता है। कुत्तों को देखकर बच्चे अक्सर भागने लगते हैं और यही कारण है कि वे कुत्तों के हमले के शिकार होते हैं। कुत्तों को देखकर भागें नहीं बल्कि आराम से निकलें। हाथ में डंडा या डंडे जैसी वस्तु होने पर भी कुत्ता हमलावर हो जाता है। असामान्य व्यवहार वाले कुत्ते की निगम में शिकायत करें।

Hindi News / Jaipur / राजधानी में कुत्तों का आतंक, पांच लोगों को फिर बनाया शिकार, खौफ इतना कि बच्चों को घरों में कैद कर रहे परिजन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.