scriptबॉटलनोज डॉल्फिन और पर्यटकों के बीच बढ़ी दूरी | dolphin | Patrika News
जयपुर

बॉटलनोज डॉल्फिन और पर्यटकों के बीच बढ़ी दूरी

पर्यटकों के साथ बढ़ते संपर्क की वजह से डॉल्फिन की संख्या लगातार घट रही है।

जयपुरAug 30, 2019 / 08:36 am

Kiran Kaur

बॉटलनोज डॉल्फिन और पर्यटकों के बीच बढ़ी दूरी

बॉटलनोज डॉल्फिन और पर्यटकों के बीच बढ़ी दूरी

न्यूजीलैंड सरकार ने पर्यटकों को देश के उत्तरी द्वीप में बॉटलनोज डॉल्फिन के साथ तैरने पर प्रतिबंधित लगा दिया है। पर्यटकों के साथ बढ़ते संपर्क की वजह से डॉल्फिन की संख्या लगातार घट रही है और न्यूजीलैंड के संरक्षण विभाग (डीओसी) द्वारा इन्हें लुप्तप्राय के रूप में वर्गीकृत कर दिया गया है। हैवी बोट ट्रैफिक में डॉल्फिन भोजन करने जैसी गतिविधियों की बजाय पर्यटकों के साथ सामाजिक व्यवहार करने में अधिक समय खर्च करती हैं। न्यूजीलैंड के डीओसी के द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन में कहा गया है कि मानव संपर्क, डॉल्फिन की आबादी के आराम और खानपान की आदतों पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव डाल रहा है। डॉल्फिन न्यूजीलैंड के एक उप-उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में रहती हैं, जो अपने आश्चर्यजनक समुद्र तटों और गर्म पानी के लिए जाना जाता है। वहीं इस प्रतिबंध की वजह से स्थानीय टूर ऑपरेटरों की ओर से विरोध भी शुरू हो गया है।
ए क पर्यटक स्थल के रूप में क्षेत्र की लोकप्रियता ने डॉल्फिन की आबादी को वर्ष 1999 में 270 से घटकर 31 के वर्तमान अनुमान तक पहुंचा दिया है। रिपोर्ट का कहना है कि इस प्रकार डॉल्फिन की संख्या में लगभग 90 प्रतिशत की गिरावट आ गई है। इस रिपोर्ट के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। केवल 19 बॉटलनोज डॉल्फिन का एक समूह नियमित रूप से द्वीपों की खाड़ी का दौरा करता है। इस समूह में बच्चों की मृत्यु दर 75 फीसदी है। यह न केवल न्यूजीलैंड में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और कैद में मौजूद डॉल्फिंस में सबसे उच्च मृत्यु दर है। शोधकर्ताओं ने यह भी नोट किया कि औसतन डॉल्फिंस नावों के पास दिन का लगभग 86 फीसदी समय बिता रही हैं। इस प्रवृत्ति को बदलने के लिए डीओसी ने न केवल पर्यटकों को डॉल्फिन के साथ तैरने पर प्रतिबंध लगा दिया, बल्कि यह भी आदेश दिया कि टूर नौकाएं डॉल्फिन के साथ अब 20 मिनट से अधिक का समय नहीं बिता सकतींं। पहले यह समय 30 मिनट का था।

Home / Jaipur / बॉटलनोज डॉल्फिन और पर्यटकों के बीच बढ़ी दूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो