scriptCAA के लिए कल से घर-घर दस्तक | Door to door for CAA from tomorrow | Patrika News

CAA के लिए कल से घर-घर दस्तक

locationजयपुरPublished: Dec 31, 2019 07:55:34 pm

Submitted by:

Prakash Kumawat

नागरिकता संशोधन कानून को प्रदेश में लागू कराने के लिए राजधानी जयपुर में कल से भाजपा का जनजागरण अभियान शुरू होगा। इस अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर—घर जाकर लोगों को इस कानून के बारे में समझाएंगे। यह भी बताएंगे की इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी, यह कानून नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का है। लेकिन कांंग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां को भ्रमित करके देश का माहौल खराब कर रही है।

door-to-door-for-caa-from-tomorrow

CAA के लिए कल से घर-घर दस्तक

जयपुर

नागरिकता संशोधन कानून को प्रदेश में लागू कराने के लिए राजधानी जयपुर में कल से भाजपा का जनजागरण अभियान शुरू होगा। इस अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर—घर जाकर लोगों को इस कानून के बारे में समझाएंगे। यह भी बताएंगे की इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी, यह कानून नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का है। लेकिन कांंग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां को भ्रमित करके देश का माहौल खराब कर रही है।
इस अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर घर दस्तक देने के साथ ही लोगों को पंफलेट भी बांटेंगे। यह अभियान सभी वर्गों के बीच चलाया जाएगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में इस कार्यक्रम की कमान संभालेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह लगातार अपने बयानों और भाषणों में इस बात का उल्लेख कर रहे हैं कि इस कानून से देश के किसी नागरिक की नागरिकता नहीं जाएगी। यह केवल पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक हिन्दू, सिख, जैन, पारसी बौद्ध आदि को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। इसके तहत ऐसे शरणार्थी जो 2014 से पहले से भारत में रह रहे हैं उन्हें नागरिकता मिलेगी। लेकिन राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने इसे प्रदेश में लागू करने से इंकार कर दिया है। जबकि यह कानून देश के दोनों सदनों में विधेयक पारित होने के बाद बना है। इसे विडम्बना ही कहा जाएगा कि देश की संसद में पारित कानून को राज्य के मुख्यमंत्री लागू करने से मना करके संविधान की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। पिछले दिनों जयपुर में कांग्रेस ने सीएए के विरोध में जयपुर में एक बड़ी रैली भी की थी। इसके बाद से प्रदेश भाजपा ने जब तक कानून लागू नहीं होगा , तब तक आंदोलन का एलान कर दिया है।
राजधानी जयपुर में एक से पांच जनवरी तक हस्ताक्षर अभियान और घर घर दस्तक देकर भाजपा कार्यकर्ता लोगों को सीएए कानून को लागू करने के लिए समर्थन मांगेगे। इसके बाद 6 से 10 जनवरी तक सभी क्षेत्रों में संगोष्ठियां आयोजित करके नागरिकता कानून के पक्ष में माहौल तैयार किया जाएगा।
बता दें कि नागरिकता कानून के समर्थन में जोधपुर में 3 जनवरी को एक बड़ी रैली होगी जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। इस रैली की तैयारियों के लिए प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया जोधपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने आज तैयारियों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिएं पूनिया ने पत्रकारों से कहा कि जोधपुर की रैली में इस संभाग के पाक विस्थापितों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। यह कानून देश की संसद ने बनाया है, इसे हर हाल में पूरे देश लागू करवाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो