अभी ग्रेटर निगम में बीवीजी कंपनी 320 हूपर के जरिए कचरा उठा रही है। इसके अलावा 62 हूपर के जरिए नगर निगम भी कचरा उठवा रही है। मगर जोनों की रिपोर्ट के अनुसार हर वार्ड में 2 या 3 हूपर की जरूरत बताई है। इसे देखते हुए पिछले दिनों कमिश्नर ने बैठक ली थी। इसमें ग्रेटर नगर निगम में 450 हूपर का प्लान तैयार किया गया है। जल्द ही हूपर किराए पर लेने के लिए टेंडर जारी होंगे। जोन वाइज भी टेंडर किए जा सकते हैं। इसमें घर—घर कचरा संग्रहण और कचरा ट्रांसफर का टेंडर अलग हो सकता है।
आपको बता दें कि नगर निगम ग्रेटर अब बीवीजी को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए फ्री है। मगर वर्तमान में चल रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की वजह से अगले महीने तक कंपनी बाहर की जाएगी। तब तक टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इस बार निगम इस तरह काम कर रहा है कि हड़ताल होने पर भी सफाई व्यवस्था नही गड़बड़ाए। हैरिटेज नगर निगम पहले कंपनी को बाहर कर चुका है। हालांकि वहां अभी तक सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। हालांकि निगम प्रशासन ने सफाई के लिए पूरी जान झोंक रखी है।