जयपुर

युदद में हताहत जवानों और उनके परिजनों का करना होगा सम्मान

राज्य में सचिवालय से लेकर सभी सरकारी कार्यालयों में अपने काम से आने वाले युदद में घायल जवानों और उनके परिजनों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान से पेश आना होगा। इस संबध में कार्मिक विभाग ने सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, संभागीय आयुक्त्,जिला कलक्टर और विभागाध्यक्षों के लिए परिपत्र जारी किया है।

जयपुरMar 02, 2020 / 06:26 pm

PUNEET SHARMA

युदद में हताहत जवानों और उनके परिजनों का करना होगा सम्मान

जयपुर।
राज्य में सचिवालय से लेकर सभी सरकारी कार्यालयों में अपने काम से आने वाले युदद में घायल जवानों और उनके परिजनों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान से पेश आना होगा। इस संबध में कार्मिक विभाग ने सोमवार को सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, संभागीय आयुक्त्,जिला कलक्टर और विभागाध्यक्षों के लिए परिपत्र जारी किया है। परिपत्र की पालना नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्मिक विभाग की प्रमुख सचिव रोली सिंह की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया है कि सक्षम स्तर पर लगातार ऐसी शिकायतें मिल रहीं थी कि युदद में घायल अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों से अधिकारी और कर्मचारी सरकारी कार्यालयों में आने पर सम्मानपूर्वक व्यवहार नहीं कर रहे थे। अधिकारी कई घंटों तक उनसे मिलते नहीं हैं और अधीनस्थ स्तर पर उनके कार्यों को भी जानबूझ कर लटकाया जा रहा है।
कार्मिक विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस स्थिति में घायल जवान और उनके परिजन मानसिक प्रताड़ित हो रहे थे और समय पर उनके कार्य नहीं होने से वे परेशान भी हो रहे थे। इस स्थिति से राज्य सरकार की छवि घूमिल हो रही थी। युदद में घायल रक्षा सेना के अधिकारियों और जवानों ने इस संबध में कई माध्यमों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक अपनी व्यथा पहुंचाई थी।
यह भी हो रहा था
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.