scriptडोटासरा का भाजपा पर निशाना, सरकार गिराने की साजिश रची | Dotasara targeted BJP, conspired to topple government | Patrika News

डोटासरा का भाजपा पर निशाना, सरकार गिराने की साजिश रची

locationजयपुरPublished: Dec 06, 2020 10:14:47 pm

Submitted by:

rahul

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है।

govind singh dotasara

govind singh dotasara

राहुल सिंह/ जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ने राजस्थान में कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश रची थी। डोटासरा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया,केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से सवाल पूछे कि क्या आपने राजस्थान में सरकार गिराने का षड्यंत्र नहीं रचा था। साथ ही राज्यपाल को उस समय विधानसभा का सत्र बुलाने से नहीं रोका। डोटासरा ने कहा कि गजेन्द् शेखावत केे आडियों सामने आए थे।
डोटासरा ने कहा कि हमारे पास तथ्य हैं,जो साबित करते हैं कि भाजपा नेताओं ने चुनी हुई सरकार को गिराने का खेल रचा।उन्होंने कहा कि
भाजपा के नेता अपने गिरेबां में झांके और किसी गलतफहमी में ना रहें। कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट है और हमारी सरकार पूरे पांच साल चलेगी। भाजपा तो विपक्ष की भूमिका भी सही तरीके से नहीं निभा पा रही है।
सरकार को दिए दो प्रसताव— पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कल राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री अशोकगहलोत जनता के हित में फैसले लेंगे।प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दो प्रस्ताव दिए गए थे।इनमें मंत्री और विधायक अपने अपने विधानसभा और ब्लाकों में जन सुनवाई कर समस्याओं को सुनें और जनता को महसूस हो कि उनकी पीडा सुनने वाले है। एक प्रस्ताव किसानों के पानी और बिजली को लेकर है। इनमें किसानों को बोरिंग खोदने में समस्याएं आती है इसका कोई निदान निकालेंगे। साथ ही बिजली को लेकर वीसीआर की दिक्कतों को दूर करेंगे। डोटासरा ने कहा कि आठ दिसंबर को किसानों के समर्थन में भारत बंद रहेगा। इसे कांग्रेस का पूरा समर्थन है। पूरा राजस्थान बंद रहेगा। मोदी सरकार को किसान विरोधी बिल वापस लेने पडेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो