scriptकांग्रेस के हरावल दस्तों से भी विधानसभा पहुंचे एक दर्जन नेता,  सबसे ज्यादा युवा कांग्रेस से निकले नेता चुने गए विधायक | dozen leaders became legislators from Congress Frontal Organization | Patrika News

कांग्रेस के हरावल दस्तों से भी विधानसभा पहुंचे एक दर्जन नेता,  सबसे ज्यादा युवा कांग्रेस से निकले नेता चुने गए विधायक

locationजयपुरPublished: Jul 30, 2019 09:39:57 am

Submitted by:

firoz shaifi

हिला कांग्रेस और सेवादल से भी एक-एक विधायक ,युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना सरकार में मंत्री

जयपुर। कांग्रेस के हरावल दस्ते के रूप में मशहूर युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और महिला कांग्रेस में सक्रिय नेता भी इस बार विधानसभा पहुंचने में सफल रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अग्रिम संगठनों के नेता विधानसभा पहुंचे हो, लेकिन इस बार इनकी संख्या अधिक है। इस बार हरावल दस्तों से एक दर्जन नेता विधायक चुने गए हैं।
लंबे अर्से के बाद पार्टी के अनुशासित संगठन कांग्रेस सेवादल से भी विधायक चुने गए हैं, सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष राकेश पारीक मसूदा से विधायक चुने गए हैं। वहीं महिला कांग्रेस से भी लंबे समय बाद कोई विधायक चुना गया है। जोधपुर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मनीषा पंवार विधायक बनने में सफल रहीं। पार्टी के यूथ ब्रिगेड की बात करें तो सबसे आधा दर्जन विधायक युवा कांग्रेस से निकले नेता चुने गए हैं।
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना लगातार दूसरी बार विधायक बनने में सफल रहे और अब गहलोत सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं। इसके अलावा प्रशांत बैरवा, वेद प्रकाश सोलंकी, चेतन डूडी, इंद्रराज गुर्जर और दानिश अबरार हैं। वहीं छात्र संगठन एनएसयूआई से निकले नेताओं में एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुकेश भाकर और एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि मुकेश गावड़िया विधायक चुने गए हैं।
ये विधायक भी निकले अग्रिम संगठनों से
इसके अलावा इसी विधानसभा में कई ऐसे वरिष्ठ विधायक भी हैं जो कांग्रेस के हरावल दस्ते से निकलकर विधायक बने। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा भी युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। उपमुख्य सचेतक महेंन्द्र चौधरी एनएसयूआई में सक्रिय रहे हैं। निर्दलीय विधायक बाबू लाल नागर भी सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा राजकुमार शर्मा एनएसयूआई में सक्रिय रहे हैं। वहीं निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा भी युवा कांग्रेस में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं।

विधायक—————-संगठन—————-क्षेत्र
अशोक चांदना———–युवा कांग्रेस———–हिंडौली
प्रशांत बैरवा———– युवा कांग्रेस————–निवाई
वेदप्रकाश सोलंकी——-युवा कांग्रेस——- चाकसू
चेतन डूडी————-युवा कांग्रेस———- डीडवाना
इंद्रराज गुर्जर———-युवा कांग्रेस———- विराट नगर
मुकेश भाकर———एनएसयूआई———– लाडनूं
मुकेश गावड़िया—–एनएसयूआई———–परबतसर
मनीषा पंवार——– महिला कांग्रेस——— जोधपुर शहर
राकेश पारीक——कांग्रेस सेवादल———- मसूदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो