scriptसिरदर्द बना ड्रेनेज सिस्टम, हल्की बारिश में हो जाते बाढ के हालात | drainage system making headache flooding conditions in light rain | Patrika News

सिरदर्द बना ड्रेनेज सिस्टम, हल्की बारिश में हो जाते बाढ के हालात

locationजयपुरPublished: Aug 17, 2018 09:01:28 pm

Submitted by:

Mridula Sharma

कभी पॉश थीं, आज जूझ रहीं समस्याओं से

jaipur

सिरदर्द बना ड्रेनेज सिस्टम, हल्की बारिश में हो जाते बाढ के हालात

जयपुर. 1985 में जब शहर में अजमेर रोड के आसपास खेत खलियान नजर आते थे, उस दौर में ये पॉश कॉलोनी हुआ करती थीं। हम बात कर रहे हैं कमला नेहरु नगर के पास बसी केसरी चंद चौधरी नगर कॉलोनी की। 1985 मेें यहां जहां कई कॉलोनियोंं में जाने के रास्ते ही नहीं थे, उस दौर में यहां सडक, रोड लाइट, नालियां, टयूबवैल सहित मूलभूत सुविधाएं यहां सरोबार थीं, लेकिन आज कॉलोनी बदहाली के आंसू बहा रहीं है। इसका मुख्य कारण हैं ड्रेनेज समस्या। यहां जलभराव सबसे बडी समस्या है। मानसून के दौर में ये बाशिंदों के लिए सिरदर्द बन जाती है। लोगों घरों निकलना तो दूर रहना भी मुसिकल हो जाता है।
अनदेखी के अभाव में बदहाली के आंसू
स्थानीय संजय तिवाड़ी ने बताया कि कॉलोनी में 350 से अधिक मकान है। कॉलोनी जिम्मेदारों की अनदेखी के अभाव में बदहाली के आंसू बहा रहीं है। हाइवे रोड की उंचाई ज्यादा होने से कॉलोनी का पानी गलियां से निकल नहीं पाता। इसके अलावा नाला भी छोटा बनाया हुआ, उसमें भी कचरा फंसा रहता है। ऐसे में हल्की बारिश होते ही कॉलोनी की चार कॉलोनियां जल मग्र हो जाती है। इससे लोगों को बड़ी परेशानियों से जूझना पड़ता है।
बाढ जैसे हो जाते हालात
लोगों का कहना हैं कि हल्की बारिश में भी हालात बिगड जाते है। यूं लगता हैं मानो बाढ ही आ गई। कई घरों में पानी घुस जाता हैं तो कईयों के गेट भी पानी में डूब जाते है; प्रोपर निकासी नहीं होने से हालात स्थिर होने में काफी समय लग जाता है। इनका कहना हैं कि हाइवे सर्विस रोड पर बड़े नाले का निर्माण होने के बाद इस समस्या से राहत मिलेगी। इसके लिए कई बार जेडिए और निगम अधिकारियों को अवगत करा चुके लेकिन कुछ नहीं हुआ। सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिल।, समस्या दिनों दिन विक्राल रुप लेती जा रहीं है। इसको लेकर लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

ट्रेंडिंग वीडियो