scriptट्रैफिक नियम तोड़ा तो होगा लाइसेंस निलंबित, पुलिस ने फरवरी में एक हजार लाइसेंस आरटीओ भेजे | Driving licence 3 month suspend for Traffic rules breaking in jaipur | Patrika News

ट्रैफिक नियम तोड़ा तो होगा लाइसेंस निलंबित, पुलिस ने फरवरी में एक हजार लाइसेंस आरटीओ भेजे

locationजयपुरPublished: Feb 12, 2020 02:45:38 pm

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की कवायद, चालक सबसे ज्यादा करते हैं लाल बत्ती का उल्लघंन, ट्रैफिक पुलिस छह नियमों का उल्लघंन करने पर करवा रही है लाइसेंस निलम्बित

jaipur

ट्रैफिक नियम तोड़ा तो होगा लाइसेंस निलंबित, ट्रैफिक पुलिस ने फरवरी में एक हजार लाइसेंस आरटीओ भेजे

मुकेश शर्मा / जयपुर। शहर में शराब पीकर वाहन चलाने पर ही नहीं बल्कि लालबत्ती पार करने पर भी आपका लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। जयपुर यातायाता पुलिस सड़क हादसों में मौत के बढ़ते आंकड़ों को थामने के लिए नियमों की सख्ती से पालना करवा रही है। इसमें शराब पीकर वाहन चलाने के साथ ही छह नियमों का उल्लंघन शामिल है। ट्रैफिक पुलिस ने फरवरी के शुरुआती सप्ताह में ही कुल 1032 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग कार्यालय (आरटीओ) में भिजवाए। इनमें सबसे अधिक लाल बत्ती का उल्लंघन करने वाले हैं।
पुलिस का मानना है कि तिराहे-चौराहे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाएं लाल बत्ती में वाहन निकालने वाले चालकों के कारण अधिक होती हैं। ऐसे वाहन चालक हरी बत्ती में नियमानुसार चल रहे वाहन सवार लोगों की जान जोखिम में डालने के साथ खुद की भी जान जोखिम में डालते हैं। गौर करने वाली बात है कि जनवरी माह में सड़क दुर्घटनाओं में कमी हुई है, लेकिन मौत का आंकड़ा गत वर्ष के बराबर है। 2019 में 358 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मौत का शिकार हुए थे। जबकि 1460 लोग घायल हुए।

तीन माह या अधिक का निलम्बन
यातायात पुलिस ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले संबंधित परिवहन विभाग कार्यालय (आरटीओ) में नियमों का उल्लघंन करने वाले चालक का लाइसेंस निलम्बित करवाने के लिए भिजवा रही है। परिवहन कार्यालय में संबंधित अधिकारी कम से कम तीन माह और इससे अधिक अवधि के लिए चालक का लाइसेंस निलम्बित करते हैं।
ये नियम तोड़े तो लाइसेंस निलंबित
1. नशे में वाहन चलाने पर
2. लाल बत्ती में वाहन निकालने पर
3. मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने पर
4. तेज गति से वाहन चलाने पर
5. वाहनों के ओवरलोड होने पर
6. कॉर्मिशयल वाहनों में सवारियां बैठाने पर

1 से 8 फरवरी तक निलम्बित होने भेजे लाइसेंस
उल्लंघन ———————————- लाइसेंस संख्या
नशे में वाहन चलाना ————————– 233
तेज गति ————————————- 108
मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना ———– 193
लाल बत्ती ————————————- 498

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो