script

शीतलहर चलने से गुलाबी नगर में बढ़ रही ठिठुरन

locationजयपुरPublished: Nov 29, 2020 09:36:31 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

आठ शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज

शीतलहर चलने से गुलाबी नगर में बढ़ रही ठिठुरन

शीतलहर चलने से गुलाबी नगर में बढ़ रही ठिठुरन

जयपुर। उत्तरी भरत में बर्फबारी का सीधा असर अब प्रदेश के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। इससे कड़ाके की सर्दी का दौर भी शुरू हो चुका है। दिसंबर का महीना नजदीक आने के साथ ही ठंड बढ़ने के साथ गलन का अहसास भी होने लगा है। बीती रात माउंट आबू में रात का पारा औसत से 4 डिग्री लुढ़ककर 1.0 डिग्री पर आ गया। पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने से ठिठुरन भी बढ़ गई है। आठ शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग जयपुर केंद्र के मुताबिक आगामी दिनों में बर्फबारी जारी रहने से रात-दिन का पारा 3 डिग्री तक कम होगा।

बीती रात शनिवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज हुआ। 48 घंटे में 4 डिग्री तक गिरावट रही। शनिवार को अधिकतम तापमान में 26.0 डिग्री दर्ज हुआ। सीकर का 5.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। इसके अलावा भीलवाड़ा का 6.8, वनस्थली का 8.5, पिलानी का 6.9, डबोक का 8.1, चित्तौडग़ढ़ का 8.2, जैसलमेर का 8.9,चूरू का 4.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। धोरों की धरा जैसमलमेर में तापमान में 8 डिग्री की गिरावट हुई दर्ज हुई।
अगले दो महीने रहेगी तेज सर्दी

ला नीना के असर के चलते बीते कई साल के मुकाबले इस साल दिसंबर-जनवरी में ज्यादा सर्दी रहेगी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से नवंबर में ही शीतलहर जारी है। शीतलहर से तापमान में लगातार गिरावट होगी और सामान्य से 4 डिग्री नीचे जाने के बाद धूजणी वाली ठंड हो रही है। जयपुर में दिसंबर के दूसरे सप्ताह से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो