scriptMousam: पश्चिमी विक्षोभ के असर से यहां मेघ हो सकते हैं मेहरबान | Due to the effect of western disturbance, there may be cloud here | Patrika News

Mousam: पश्चिमी विक्षोभ के असर से यहां मेघ हो सकते हैं मेहरबान

locationजयपुरPublished: Mar 23, 2021 12:54:24 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

प्रदेश में आज भी बदला हुआ रहेगा मौसम का मिजाज, हवा में रहेगी तेजी

Mousam: पश्चिमी विक्षोभ के असर से यहां मेघ हो सकते हैं मेहरबान

Mousam: पश्चिमी विक्षोभ के असर से यहां मेघ हो सकते हैं मेहरबान

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सोमवार को अचानक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। लोगों को लगातार बढ़ती गर्मी से मामूली राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
यहां के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने आज कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर व बीकानरे सहित अन्य जगहों पर मेघगर्जन के साथ 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी हवा में तेजी चलने की संभावना है। बुधवार से विक्षोभ का असर खत्म होने लगेगा। इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

प्रमुख जगहों का तापमान
प्रदेश में बीते दिन सोमवार रात को माउंटआबू का पारा सबसे कम 10 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा दिन का सबसे अधिक पारा करौली का 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाडमेर का पारा 36.9 डिग्री, चूरू का 38 डिग्री, भरतपुर का 37.8 डिग्री, धौलपुर का 36.8 डिग्री, जयपुर का 36.2 डिग्री, कोटा का 37.5 डिग्री, श्रीगंगानगर का 32.2 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो