scriptदशहरे पर जयपुर के इन रास्तों पर होगा ‘रावण का राज’, ट्रैफिक पुलिस को भी करना पड़ा यह बदलाव | Dussehra ravan dahan 2019 traffic arrangement in jaipur police news | Patrika News

दशहरे पर जयपुर के इन रास्तों पर होगा ‘रावण का राज’, ट्रैफिक पुलिस को भी करना पड़ा यह बदलाव

locationजयपुरPublished: Oct 07, 2019 09:54:30 pm

दशहरा पर इन रास्तों से बच कर निकले, यातायात व्यवस्था में बदलाव, यातायात दबाव रहेगा अधिक

dusheera

दशहरे पर जयपुर के इन रास्तों पर होगा ‘रावण का राज’, ट्रैफिक पुलिस को भी करना पड़ा यह बदलाव

जयपुर। दशहरा पर्व पर शहर में विभिन्न स्थानों पर रावण दहन के आयोजन के दौरान यातायात पुलिस ने व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। डीसीपी यातायात राहुल प्रकाश ने बताया कि आमेर की तरफ से आने वाली सिटी व मिनी बसों को रामगढ़ मोड से धोबी घाट, गलतागेट, टी.पी. नगर, जवाहर नगर बाई पास, शान्ति पथ से जे.डी.ए सर्कल होते हुए आ सकेगी। शेष दुपहिया व चौपहिया वाहन सुभाष चौक से चार दरवाजा तथा बान्दरवाल गेट से नगर परिषद की मोरी सार्दुल सिंह की नाल होते हुए निकाला जावेगा। आमेर जाने वाली सिटी व मिनी बसें नारायण सिंह तिराहा से त्रिर्मूित जे.डी.ए सर्कल, शान्ती पथ जवाहर नगर बाइपास होकर जा सकेगी।

– आदर्श नगर दशहरा उत्सव के दौरान शाम 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक गोविन्द मार्ग पर राजापार्क चौराहा से बर्फखाना तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। केवल पैदल यात्री ही आ-जा सकेंगे। वाहनों की र्पािकंग गुरुद्वारा के पीछे वाली सड़क, राम मंदिर, आदर्श विद्या मंदिर के पीछे वाली सड़क, पेट्रोल पम्प के पीछे वाली सड़क व सूरज मैदान के आस पास होगी। धर्म सिंह चौराहे से बर्फखाना चौराहा, गोविन्द मार्ग एवं दशहरा मैदान के पीछे वाली रोड पर वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी। पंचवटी चौराहा तथा पांच भाइयों की कोठी से किसी भी तरह का यातायात गोविन्द मार्ग की तरफ नहीं जा सकेगा।
– दिल्ली की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें चंदवाजी से बाइपास होते हुए 14 नम्बर विश्वकर्मा चौमूं तिराहा, पानीपेच, चिंकारा, कलेक्ट्री सर्कल से खासा कोठी होते हुए सिन्धीकैम्प आ सकेगी। इसी प्रकार सिन्धीकैम्प से दिल्ली की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसें गवर्नमेंट हॉस्टल, 22 गोदाम, पोलो सर्कल, रामबाग, जे.डी.ए सर्कल, जवाहर नगर बाइपास से टी.पी. नगर होते हुए जा सकेगी।

– आगरा रोड से आने वाली रोडवेज की बसें पुराना आगरा एडपोस्ट से खोनागोरियान रोड, जगतपुरा चौकी, हनुमान तिराहा, अपेक्स चौराहा, ओ.टी.एस, गोपालपुरा चौराहा, लक्ष्मी मन्दिर, सहकार मार्ग, 22 गोदाम, गवर्नमेंट हॉस्टल होते हुए सिन्धीकैम्प आ सकेगी। इसी प्रकार सिन्धीकैम्प से आगरा की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसें गवर्नमेंट हॉस्टल, 22 गोदाम, पोलो सर्कल, रामबाग, जे.डी.ए सर्कल, जवाहर नगर बाइपास से टी.पी. नगर होते हुए जा सकेगी।
– चित्रकूट स्टेडियम के पूर्वीगेट के सामने वाली रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की र्पािकग निषेध रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो