scriptसर्दी की रंगत पर पूर्वी हवाओं ने लगाया ब्रेक, अब करना होगा दिसंबर तक इंतजार | East winds brakes on winter will now have to wait till December | Patrika News

सर्दी की रंगत पर पूर्वी हवाओं ने लगाया ब्रेक, अब करना होगा दिसंबर तक इंतजार

locationजयपुरPublished: Nov 08, 2017 11:52:40 am

Submitted by:

dinesh

उत्तरी हवाएं चलने पर ही प्रदेश में सर्दी पकड़ेगी रफ्तार…

Winter
जयपुर। प्रदेश में नवंबर माह में भी चल रही पूर्वी हवाओं ने सर्दी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए है। जिससे सर्दी अपनी रंगत में नहीं आ रही है। प्रदेश के लोगों अब अगले माह तक कडक़ड़ाती सर्दी के लिए इंतजार करना होगा। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी हवाएं वातावरण में नमी पैदा कर रही हैं और यह नमी दिन और रात का तापमान बढ़ा रही है। राजधानी जयपुर में भी अभी सुबह और शाम ही सर्दी का अहसास हो रहा है, लेकिन दिन में लोग तीखी धूप के चलते पसीना पोंछने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें
राजस्थान के हड़ताली डॉक्टर्स और सरकार के बीच रात भर चली वार्ता, यहां जानें आखिर क्या निकला हल?

मौसम विभाग का कहना है कि वैसे कश्मीर और हिमाचल में कई बार बर्फबारी हो चुकी है, लेकिन प्रदेश में अभी पूर्वी हवाएं चल रही हैं। जिससे उत्तरी हवाओं का प्रदेश में प्रवेश नहीं हो पा रहा है और पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद भी यहां सर्दी ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। पूर्वी हवाएं लगातार दिन का तापमान बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने के अंत तक पूर्वी हवाओं के लगातार चलने की संभावना है और सर्दी के लिए दिसंबर तक इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें
राजस्थान का जिला परिषद सदस्य दिल्ली के फुटपाथ पर करता है जूते पॉलिश, जानें आखिर क्यों आई ऐसी नौबत?

अभी दिन का तापमान गिरने की उम्मीद नहीं
उधर राजधानी जयपुर में रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। आज सुबह राजधानी का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान कम होने से लोगों को सुबह-शाम सर्दी का अहसास हो रहा है और लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन दिन का बढ़ा हुआ तापमान लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। मंगलवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिन का तापमान गिरने की उम्मीद नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो