script

Winter : सर्दियों में रोजाना खाएं आंवला, नहीं सताएंगी बीमारियां

locationजयपुरPublished: Dec 27, 2021 01:35:41 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

शरीर के लिए गुणकारी होता है आंवला

Winter : सर्दियों में रोजाना खाएं आंवला, नहीं सताएंगी बीमारियां

Winter : सर्दियों में रोजाना खाएं आंवला, नहीं सताएंगी बीमारियां

जयपुर। सर्दियों का मौसम है और आंवला की बात नहीं हो, यह तो संभव नहीं है। आंवला के शौकीन लोगों को बेसब्री से सर्दियों का इंतजार रहता है। इसमें इतने गुण है कि यह किसी भी रूप में खाने पर शरीर के लिए गुणकारी ही होता है। यहीं कारण है कि आंवला को ‘अमृतफल’ भी कहा गया है। विटामिन सी से भरपूर आंवला आंखों की रोशनी के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाता है। आंवला हमारी स्किन के लिए काफी गुणकारी है। खाने-पीने की समस्या जैसे अपच या खट्टे डकारों के आने के दौरान यदि हम आंवले का सेवन करें तो इससे निजात मिल जाती है। इसके अवाला फैटी लिवर जैसी समस्याओं में आंवला का सेवन बेहद अहम माना जाता है। आंवला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त तत्वों को शुद्ध करने का काम करता है और उन्हें बाहर निकालते हैं। लिवर से जुड़ी अन्य परेशानियों जैसे हाइपरलिपिडिमिया और मेटाबॉलिक सिंड्रोम से छुटकारा दिलाता है।
यूं कर सकते हैं आंवले का सेवन

सर्दियों में रोजाना 1 से 2 कच्चा आंवला खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा आंवले का अचार, मुरब्बा, सूखा आंवला, चटनी और आंवले का जूस शरीर को हर तरह से स्वस्थ रखने का काम करते हैं।
पाचन संबंधी समस्या होगी दूर

सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ आंवले का जूस पीने से पाचन संबंधी परेशानियां दूर रहती हैं।

आंवला चटनी से मिलती शरीर को ऊर्जा

सर्दियों में आंवले की चटपटी चटनी खाने का अलग मजा है। इससे शरीर की ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है। आमतौर पर घरों में सर्दियों के दिनों में आंवले की चटनी बनाई जाती है।
आंवला चूर्ण से इम्यूनिटी होती मजबूत

सुबह खाली पेट 1 चम्मच शहद या गर्म पानी के साथ 1 चम्मच आंवला चूर्ण ले सकते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही आंखों की रोशनी भी सही रहती है।
आंवला मुरब्बा और अचार

आंवले का मुरब्बा या अचार बनाकर स्टोर कर खाया जा सकता है। ये स्किन के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही बाल भी काले रहते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो