scriptआलू, प्याज के बाद खाने का तेल हुआ महंगा | Eating oil becomes expensive after potato, onion | Patrika News

आलू, प्याज के बाद खाने का तेल हुआ महंगा

locationजयपुरPublished: Nov 08, 2020 11:56:23 am

आलू (potato) और प्याज ( onion ) के बाद अब खाने के तेल ( edible oils ) भी महंगा हो गया है। पिछले दिनों तमाम खाद्य तेल और तिलहनों ( oilseeds ) के दाम में जोरदार उछाल आया है। मलेशिया में पॉम तेल के उत्पादन में कमी के चलते घरेलू वायदा बाजार में क्रूड पॉम तेल के भाव में बीते छह महीने में 53 फीसदी की तेजी आई है। सोयाबीन और सरसों में भी लगातार तेजी देखी जा रही है।

आलू, प्याज के बाद खाने का तेल हुआ महंगा

आलू, प्याज के बाद खाने का तेल हुआ महंगा

जयपुर। आलू और प्याज के बाद अब खाने के तेल भी महंगा हो गया है। पिछले दिनों तमाम खाद्य तेल और तिलहनों के दाम में जोरदार उछाल आया है। मलेशिया में पॉम तेल के उत्पादन में कमी के चलते घरेलू वायदा बाजार में क्रूड पॉम तेल के भाव में बीते छह महीने में 53 फीसदी की तेजी आई है। सोयाबीन और सरसों में भी लगातार तेजी देखी जा रही है।
भारत में इस समय सरसों, सोया तेल और पाम तेल का भाव सर्वाधिक ऊंचे स्तर पर है और विदेशों से आयात महंगा होने से आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी की संभावना बनी हुई है। खाद्य तेल व्यापारियों ने बताया कि मलेशिया में पॉम तेल के उत्पादन में गिरावट आने से कीमतों में तेजी आई है। क्रूड पाम तेल के साथ-साथ देश में सरसों और सोयाबीन की कीमतों तेजी को देखते हुए आने वाले दिनों में खाने के तेलों की कीमतों में और तेजी की संभावना बनी हुई है। जानकारों के अनुसार ऑयल कांप्लेक्स में सबसे सस्ता पाम तेल है, जिसके दाम में बढ़ोतरी का असर खाने के तमाम तेलों पर पड़ता है। उधर, वैश्विक बाजार में सोयाबीन और सोया तेल के दाम में भी जबरदस्त उछाल आया है। ब्राजील में सोयाबीन का स्टॉक तकरीबन समाप्त हो गया है, जिससे चीन की मांग अमेरिका की तरफ शिफ्ट हो गई है। लिहाजा, शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (सीबोट) पर सोयाबीन और सोया तेल में तेजी देखी जा रही है। सरसों की फसल बीते सीजन में कम रहने से भी कीमतों को सपोर्ट मिला है। दाम में तेजी से चालू रबी सीजन में सरसों की बिजाई में किसानों की दिलचस्पी बढ़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो