scriptEdible oil may become expensive again... Preparation for withdrawal of import duty exemption | फिर महंगा हो सकता है खाने का तेल...आयात शुल्क छूट वापस लेने की तैयारी | Patrika News

फिर महंगा हो सकता है खाने का तेल...आयात शुल्क छूट वापस लेने की तैयारी

locationजयपुरPublished: Feb 11, 2023 02:06:37 pm

खाने के तेल फिर महंगा होने जा रहा है। पिछले दिनों दामों में आई गिरावट को देखते हुए सरकार एक बार फिर इसके आयात पर दी जाने वाली शुल्क छूट को वापस लेने का मन बना रही है।

फिर महंगा हो सकता है खाने का तेल...आयात शुल्क छूट वापस लेने की तैयारी
फिर महंगा हो सकता है खाने का तेल...आयात शुल्क छूट वापस लेने की तैयारी

खाने के तेल फिर महंगा होने जा रहा है। पिछले दिनों दामों में आई गिरावट को देखते हुए सरकार एक बार फिर इसके आयात पर दी जाने वाली शुल्क छूट को वापस लेने का मन बना रही है। अगर सरकार आयात शुल्क छूट वापस लेती है तो आयात महंगा होने से एक बार फिर खाने के तेल के दाम बढ़ सकते है। खाने के तेलों में रिकॉर्ड तेजी के बाद पिछले साल सितंबर में सरकार ने आयात शुल्क घटाया था। देशभर की मंडियों में नई सरसों की जोरदार आवक के बाद सरकार ने आयात शुल्क छूट वापस लेने का विचार बनाया है। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि खाने के तेल के सस्ते आयात से किसानों को उनकी सरसों की फसल का सही दाम मिलने में कठिनाई हो सकती है। खड़ी फसल की कटाई अगले महीने के आखिर तक शुरू हो जाएगी। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फसल वर्ष 2022-23 में सरसों के बीज का उत्पादन के 12.5 मिलियन टन पार होने की संभावना है, जो पिछले साल की तुलना में 7 फीसदी ज्यादा है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.