scriptEducation Department#Teacher Transfer# | शिक्षा विभाग में बम्पर तबादले, प्रधानाचार्यों से लेकर वरिष्ठ अध्यापकों तक 4 हजार 934 तबादले | Patrika News

शिक्षा विभाग में बम्पर तबादले, प्रधानाचार्यों से लेकर वरिष्ठ अध्यापकों तक 4 हजार 934 तबादले

locationजयपुरPublished: Sep 26, 2022 08:40:33 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

शिक्षा विभाग में सोमवार को बम्पर तबादला सूची जारी की गई। सूची में प्रधानाध्यापक से लेकर वरिष्ठ अध्यापकों, व्याख्याताओं, कनिष्ठ सहायकों तक के तबादले किए गए हैं और अभी प्रधानाचार्य व व्याख्याताओं की सूची जारी होने की भी संभावना है।

शिक्षा विभाग में बम्पर तबादले, प्रधानाचार्यों से लेकर वरिष्ठ अध्यापकों तक 4 हजार 934 तबादले
शिक्षा विभाग में बम्पर तबादले, प्रधानाचार्यों से लेकर वरिष्ठ अध्यापकों तक 4 हजार 934 तबादले

जयपुर। शिक्षा विभाग में सोमवार को बम्पर तबादला सूची जारी की गई। सूची में प्रधानाध्यापक से लेकर वरिष्ठ अध्यापकों, व्याख्याताओं, कनिष्ठ सहायकों तक के तबादले किए गए हैं और अभी प्रधानाचार्य व व्याख्याताओं की सूची जारी होने की भी संभावना है। जो सूची सोमवार को जारी की गई उसमें 16 प्राचार्य, 245 उप प्राचार्य, 1288 विभिन्न विषयों के व्याख्याता और 3361 वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले किए गए हैं। साथ ही 24 कनिष्ठ सहायकों और 22 संस्कृत शिक्षा के अधिकारियों को पदोन्नति देकर पदस्थापना दी गई है।
हालांकि इससे पहले करीब 11 हजार शिक्षा अधिकारियों तथा वरिष्ठ अध्यापकों की तबादला सूचियां जारी की जा चुकी थी।
प्राचार्यों की तबादला सूची में महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों में साक्षात्कार से लगाए गए कुछ प्राचार्यों को वापस सामान्य स्कूलों में भेजा गया है। विभिन्न विषयों के व्याख्याताओं की 1288 की तबादला सूचियों में 15 विषयों के व्याख्याता शामिल हैं। इन विषयों में जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान आदि शामिल हैं, हिंदी और अंग्रेजी विषय के व्याख्याताओं की सूची देर रात तक जारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
सबसे अधिक वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले
शिक्षा निदेशालय की ओर से जो सूची जारी की गई है उसमें सबसे अधिक 3361 तबादले वरिष्ठ अध्यापकों के किए गए हैं। तकरीबन 2 हजार 685 वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा ने किए हैं। जबकि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने साढ़े छह सौ से अधिक वरिष्ठ अध्यापकों के अंतरमंडल तबादले किए गए हैं।
व्याख्याताओं के विषयवार तबादले
व्याख्याताओं की अब तक जारी तबादला सूचियों में राजनीति विज्ञान के 373 व्याख्याता,भौतिक विज्ञान के 85, संस्कृत के 32, वाणिज्य के 29, गृह विज्ञान के 28, गणित के 25, इतिहास के 224, भूगोल के 208, रसायन विज्ञान के 119, जीव विज्ञान के 86, अर्थशास्त्र के 17,उर्दू के 14, चित्रकला के 7, समाजशास्त्र के 4 और राजस्थानी के 3 व्याख्याताओं के तबादले किए गए हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.